होलिका दहन 2025 में अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें यह सामग्री, बनेंगे बिगड़े काम

Holika Dahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस होलिका दहन पर अपनी राशि के अनुसार कुछ सामग्री अर्पित करें. इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और ग्रहों की बाधाएं समाप्त हो जाएंगी.

Holika Dahan 2025: होलिका दहन का उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का संकेत है, लेकिन इस अवसर पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. होलिका दहन की अग्नि में कुछ वस्तुओं को डालने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न कर सकती हैं या धार्मिक दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस होलिका दहन पर अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष सामग्री अर्पित करें. इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और ग्रहों की बाधाएं समाप्त होंगी.

मेष राशि के जातकों को होलिका दहन के समय 7 नग काली मिर्च अर्पित करनी चाहिए, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी.

ये लड़कियां नहीं देख सकतीं होलिका दहन, हो सकता है बड़ा नुकसान

वृषभ राशि के लोग होलिका के तीन फेरे लेकर सफेद चंदन अर्पित करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा.

मिथुन राशि के जातकों को 100 ग्राम चने की दाल होलिका में डालनी चाहिए, जिससे आर्थिक संकट समाप्त होगा.

कर्क राशि के लोगों को 50 ग्राम सौंफ की आहुति होलिका में देनी चाहिए, जिससे वाणी दोष दूर होगा और बिगड़े कार्य सफल होंगे.

सिंह राशि के जातकों को 250 ग्राम जौ होलिका में अर्पित करने से किसी भी प्रकार के रोग से मुक्ति मिलती है.

कन्या राशि के जातकों को 3 नग जायफल और 3 नग काली मिर्च होलिका दहन में डालनी चाहिए, जिससे सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी.

तुला राशि के जातकों को होलिका दहन के अवसर पर गुड़ और 2 हल्दी की गांठें अर्पित करनी चाहिए. इस उपाय से उन्हें कार्य में सफलता और पदोन्नति प्राप्त होगी.

वृश्चिक राशि के लोगों को होलिका दहन के दिन 100 ग्राम पीली सरसों को तीन बार ऊसार कर होलिका में अर्पित करने से उनके भाग्य में वृद्धि होगी.

धनु राशि के जातकों के लिए 50 ग्राम चावल और गुड़ को दहन में डालने से संकट दूर होगा और सफलता प्राप्त होगी.

मकर राशि के लोगों को गुड़ और 5 हल्दी की गांठें अर्पित करने से शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होगा.

कुंभ राशि के जातकों को काले उड़द की दाल और गुड़ का मिश्रण होलिका में अर्पित करना चाहिए, जिससे उन्हें अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलेगी.

मीन राशि के लोगों को 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहुति होलिका में देने से धन लाभ होगा और तरक्की प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >