धनु राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज आमदनी में होगा इजाफा या बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा आर्थिक संतुलन?

Aaj Ka Dhanu Rashifal 4 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 4 April 2026: आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना आय के नए स्रोत खोलेगा. गुरु का मिथुन में होना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. मीन राशि में ग्रहों की युति सुख-सुविधाओं पर खर्च कराएगी. बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपको हर कदम पर प्राप्त होगा.

करियर बिजनेस: आज बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता को सराहा जाएगा. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. सामाजिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले से काफी मजबूत रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य के सपने साझा करेंगे. आज संबंधों में गहराई आएगी. यदि प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. डिनर के दौरान पुरानी यादें ताजा होंगी. प्रेम जीवन में सुखद मोड़ आएगा.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. लीवर या पाचन तंत्र से संबंधित दिक्कत हो सकती है. अधिक तला-भुना खाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

सावधानी: आज दिखावे के लिए अत्यधिक खर्च करने से बचें.

उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीला तिलक लगाएं.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >