Dhanu Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: धनु राशि वालों के लिए 14 मार्च दिन शनिवार कैसा रहने वाला है. यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों का रहने वाला है. चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं. द्वितीय चंद्रमा और तृतीय भाव के सूर्य-राहु आपके संचित धन में वृद्धि करेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन होगा.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. आज आपको बोनस या अतिरिक्त इंसेंटिव मिल सकता है. व्यापार में आज धन का आगमन निरंतर बना रहेगा. आप किसी नई संपत्ति या सोने-चांदी में निवेश करने का मन बना सकते हैं.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज स्थायित्व और परिपक्वता आएगी. आज आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के प्रति बहुत अधिक समर्पित नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा होगी. आप पार्टनर के लिए कोई कीमती उपहार भी खरीद सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा. द्वितीय भाव का चंद्रमा मुख या दांतों से संबंधित कोई मामूली समस्या दे सकता है. शनि की मीन राशि में उपस्थिति के कारण घुटनों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. आज अधिक भारी व्यायाम करने से बचें.
सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी को उधार न दें और अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को भोजन कराएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 14 मार्च 2026: इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत, पढे़ सभी 12 राशियों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
