Dhanu Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: धनु राशि: आज आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज आपका मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा और आप नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बहुत उत्साहित रहेंगे. लग्न के स्वामी बृहस्पति का मिथुन राशि में होना आपकी बुद्धिमानी और ज्ञान को समाज में एक नई और विशेष पहचान दिलाएगा.
करियर-बिजनेस: करियर में नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता आपको अपनी टीम में सबसे अलग और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करेगी. व्यापार में नए निवेश से बचें. साझेदारी मे सतर्क रहें ताकि भविष्य में आपको किसी नुकसान का सामना न करना पड़े.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन बहुत ही यादगार रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही भावनात्मक और गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मानसिक संबल देगा. आप दोनों मिलकर किसी बड़ी समस्या का समाधान बहुत आसानी से निकाल लेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत बहुत अच्छी रहेगी. मन में विचारों की अधिकता के कारण आपको हल्का सिरदर्द या मानसिक थकान का अनुभव कभी-कभी हो सकता है. संगीत सुनें और प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं. अपना दिमाग शांत रखें और आप अपनी आंतरिक ऊर्जा को महसूस करे.
सावधानी: बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें.
उपाय: “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार
Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
