Career Horoscope Today for 2 September 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 29, 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 29, 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

मेष करियर राशिफल

आप ऑफिस में समय से ना पहुचने को अपनी आदत ही बना चुके हैं. आज आप समय पर पहुंचें वरना बॉस के सामने पेश होना पड़ सकता है.

वृषभ करियर राशिफल

आज आप किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझेदारी कर सकते हैं. ऐसा सोचना तो ठीक है, लेकिन अभी आपको इसके लिए हां नहीं कहनी चाहिए.

मिथुन करियर राशिफल

आज आपको अपने ऑफिस में पूरे ध्यान से काम करना चाहिए. इस समय आपकी उत्पादन क्षमता कुछ कम ही है इसलिए आपको अपनी नम्रता से ही उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करनी चाहिए.

कर्क करियर राशिफल

इस समय आप कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं हैं. अगर आप काम के बीच में थोड़ा आराम कर लें और कुछ अलग करने की कोशिश करें तो आपकी उत्पादकता और बढ़ जाएगी.

सिंह करियर राशिफल

आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था. परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है.

कन्या करियर राशिफल

आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपको काम करने के लिए ऐसी तकनीकी योज्ञता की जरूरत है जो कि आपके पास नहीं है. कोशिश करें, क्योंकि ये बदलाव किसी ना किसी वजह से ही हुए हैं.

तुला करियर राशिफल

आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है. आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए.

वृश्चिक करियर राशिफल

कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है. आज आपका कम्प्यूटर खराब हो सकता है या बिजली जा सकती है.

धनु करियर राशिफल

अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए. हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो.

मकर करियर राशिफल

आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे. आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है.

कुंभ करियर राशिफल

आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा. कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है.

मीन करियर राशिफल

आज पूरी मेहनत से अपना काम करने की कोशिश करें, क्योंकि आप पर आपके बॉस की नजर है. अगर आप सेल्स से संबंध रखते हैं तो हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >