Capricorn Monthly Horoscope September 2025: खर्चों में बढ़ोतरी होगी, पढ़ें मकर राशि का सितंबर माह का मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope September 2025: इस महीने मकर राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में सहयोग मिलेगा. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्क रहें.

Capricorn Monthly Horoscope September 2025: मकर राशि वालों के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि नया महीना कैसा रहेगा – पारिवारिक स्थिति कैसी होगी, व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी या नहीं, और क्या कोई नई चुनौती सामने आएगी? आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के आधार पर मकर राशि के लिए सितंबर 2025 का विस्तृत विश्लेषण. सितंबर का महीना पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम देगा. माह के दूसरे सप्ताह तक घर-परिवार में छोटे-मोटे विवाद की स्थिति बन सकती है. धन से जुड़ी चिंताएं अधिक परेशान नहीं करेंगी. भाई-बहन आपके कार्यों में सहयोग करेंगे. पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन सभी का ख्याल रखने में सफल रहेंगे. महीने के अंतिम सप्ताह में खर्चों में बढ़ोतरी होगी.

नौकरी तथा पेशा

व्यापारियों के लिए सितंबर लाभदायक सिद्ध होगा. ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और होलसेल व्यापार में निवेश लाभकारी होगा. व्यापारिक उन्नति के साथ वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वार्थी लोगों से सावधान रहना आवश्यक है. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा. आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होगी, कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए यह महीना विशेष शुभ नहीं है. कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को आत्मनिर्भर बनना होगा और दूसरों पर निर्भरता कम करनी चाहिए. शिक्षा में नए प्रयोग करने का प्रयास लाभ देगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी धैर्य रखना होगा. 15 सितंबर के बाद अचानक बदलाव और भाग्य का साथ प्राप्त होगा.

लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों के लिए यह महीना सुखद रहेगा. पार्टनर से सहयोग मिलेगा और दोनों की नजदीकियां देखकर परिवार खुश रहेगा. लॉन्ग ड्राइव या साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. एक-दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा. अविवाहित जातकों को अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज करने पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा.

स्वास्थ्य

सितंबर में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है. ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण मांसपेशियों में दर्द, गले और कंधे में परेशानी हो सकती है. दूसरे सप्ताह में कान दर्द से भी कष्ट मिल सकता है. 13 सितंबर के बाद खान-पान पर विशेष ध्यान दें, पित्त संबंधी समस्या परेशान कर सकती है.

लकी नंबर 3

लकी कलर बैंगनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >