Capricorn Monthly Horoscope October 2025: मकर राशि वालों का पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope October 2025: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

Capricorn Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सामान्यतः सकारात्मक रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपकी एक अलग पहचान बनेगी. यदि कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो संवाद के माध्यम से उसे आसानी से हल किया जा सकता है. दैनिक कार्यों में सभी सदस्य सहयोग करेंगे और किसी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं रहेगा. भाई-बहन आपके अच्छे प्रभाव में रहेंगे. हालांकि, परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए उनका ध्यान रखें.

व्यापार और नौकरी

व्यापारी वर्ग के लिए यह माह लाभकारी रहेगा. पुराने डूबी हुई राशि इस महीने व्यापार से वापस आएगी. व्यापार में अपने टारगेट निर्धारित करें और प्रतिद्वंदियों की परेशानियों से घबराएं नहीं. व्यापार में संबंध बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा. 9 अक्टूबर के बाद नौकरी में अच्छी स्थिति बनेगी और भाग्य का साथ मिलेगा. निर्णय लेने में समझदारी बरतें, सफलता सुनिश्चित होगी.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर माह चुनौतीपूर्ण रहेगा. अपने लक्ष्य को पाने में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है और सहपाठियों के साथ छोटे विवाद हो सकते हैं. टेक्निकल कोर्स में अध्ययन कर रहे छात्रों को संकल्प के साथ तैयारी करनी चाहिए. करियर में अचानक बदलाव संभव हैं. सितारे अनुकूल नहीं हैं, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में सामाजिक मर्यादा और लोकाचार बनाए रखना आवश्यक है. पार्टनर का सहयोग मिलेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात का आनंद भी ले सकेंगे. सिंगल लोगों को अपने रिश्तों को महत्व देना चाहिए. विवाहित जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है, लेकिन महीने के मध्य में बाहर घूमने का प्लान रिश्तों में ताजगी लाएगा और माह अनुकूल रहेगा.

स्वास्थ्य

अक्टूबर में स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा. बीच-बीच में सर्दी और जुकाम से परेशानी हो सकती है. ग्रहों की स्थिति आपको सहयोग प्रदान करेगी और स्वास्थ्य को लेकर मददगार साबित होगी. माह के मध्य से मौसम परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. खान-पान का ध्यान रखें और ठंडे पानी या ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें.

लकी नंबर और उपाय

इस माह मकर राशि वालों का लकी नंबर 3 और लकी कलर बैगनी रहेगा. शनिवार को शनि महाराज का पूजन करें और कला तील का दान करें. नित्य भगवान शंकर का पूजन और अभिषेक करने से विशेष लाभ मिलेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >