वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी, यहां देखें कर्क राशि का 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: कर्क राशि के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Cancer Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: सितंबर माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025

इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और उत्साह उच्च रहेगा. कार्यक्षेत्र में योजनाओं को सफलता मिलेगी और आपकी सराहना होगी. नए कार्यभार की जिम्मेदारी मिल सकती है. नए सौदों में लाभ होगा. अपनों के साथ समय सुखद बीतेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सप्ताह के मध्य में अचानक लाभ की संभावना है.

करियर/बिजनेस: कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग बढ़ेगा. नए प्रोजेक्ट की सफलता के संकेत हैं. व्यापारियों के लिए नई योजनाओं पर ध्यान देने का समय है.

रिलेशनशिप: परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मित्रों के साथ भ्रमण सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में किसी के सहयोग से सकारात्मक बदलाव संभव हैं.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है.

लकी डेट: 28, 01, 04
लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी: किसी भी नए निवेश या लेन-देन में जल्दबाजी न करें.

उपाय: सफेद वस्त्र पहनें और सोमवार का व्रत रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >