Cancer September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें कर्क राशि का मासिक राशिफल

Cancer September Horoscope 2024: सितंबर माह की शुरूआत होने वाली है. यहां जानें कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा सितंबर माह

Cancer September Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वाले का यह महिना मिला जुला रहने वाला है. कुटुंब भाव में सूर्य के साथ शुक्र बैठे है परिवार के सदस्य आपके बात को सम्मान करेगे. परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेगें. परिवार में मेहमान का आना जाना लगा रहेगा. परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न होंगे. यश मिलेगा.माह के दुसरे सप्ताह में माता के स्वास्थ ठीक नहीं रहेगा. 23 सितम्बर से आपके परिवारिक जीवन उत्तम रहेगा. सभी सदस्य एक दुसरे को सहयोग करेंगे.

Leo September Horoscope 2024: कैसा रहेगा सितंबर महीना, जानें सिंह राशि का मासिक राशिफल 

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपको इस माह संभालना पड़ेगा.शनि अष्टम भाव में है सूर्य की दृष्टी शनि पर है टेक्स से सम्बंधित लेनदेन किलियर रखे. व्यापार सम्बंधित विवाद कोर्ट में चल रहा है.
उसमे संभल कर रहने की जरुरत है.बिजनेश में निवेश नहीं करे. व्यापार को अनुकूल करने के लिए ग्राहक के साथ व्योहार ठीक रखे.नौकरी करने वाले काम में ईमानदारी रखेगे.लेकिन कार्य को लेकर दौर -धुप बनी रहेगी. अधिकारी का सम्मान मिलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थी के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है. स्कूल तथा कालेज में पढ़ने वाले विधार्थियों को पढाई को लेकर संशय बना हुआ था वह दूर होगा.शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति करेगे.सहपाठी का सहयोग मिलेगा.करियर में आप उन्नति करेगे. करियर के स्वामी वृहस्पति लाभ के भाव में है इस समय अधिकारी से मान -सम्मान मिलेगा.सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रसन्न रहेगे.निजी क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारी से मान सम्मान मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध मिलजुला रहेगा. पंचम भाव के स्वामी द्वादश भाव में है. प्रेमी के साथ कुछ दिन के लिए दूर हो सकते है या प्रेमी बाहर जा सकती है. प्रेम सम्बन्ध में एक दुसरे पर पूरा विश्वास बनेगा. वृहस्पति के दृष्टि पंचम भाव पर है प्रेम विवाह हो सकता है.विवाहित जीवन में तनाव बना हुआ था वह दूर होगा. दोनों का आपसी तालमेल बढ़ जायेगा. आप प्रसन्न रहेगें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है. मंगल द्वादश भाव में बैठे है शनि आठवें भाव में है पेट सम्बंधित समस्या बनेगा.वाहन चलाते समय सावधानी रखे.चोट चपेट लग सकता है.

लकी नंबर: 6

लकी कलर: सफेद

उपाय


प्रतिदिन हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करे.
सोमवार को संध्या काल में चावल दान करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >