Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 मई को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और तर्क क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है. बुध के इस राशि परिवर्तन से एक बेहद शुभ और शक्तिशाली भद्र राजयोग का निर्माण होगा, जिसे पंच महापुरुष योगों में विशेष स्थान प्राप्त है.
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जब बुध अपनी स्वराशि मिथुन या कन्या में होकर केंद्र भाव यानी प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में स्थित होते हैं, तब भद्र राजयोग बनता है. यह योग व्यक्ति को धन, सफलता, मान-सम्मान और करियर में बड़ी उपलब्धियां दिलाने वाला माना जाता है.
मिथुन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ
बुध का गोचर मिथुन राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में होगा, जिससे इस राशि में सीधे भद्र राजयोग बनेगा. इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी और प्रमोशन या इंक्रीमेंट के योग बन सकते हैं. बिजनेस में नई डील फाइनल होने की संभावना है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. इसके अलावा, रुका हुआ धन वापस मिलने और आय के नए स्रोत बनने के भी संकेत मिल रहे हैं.
कन्या राशि के करियर में आएगा बूम
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह ही हैं. इस गोचर के दौरान बुध आपकी राशि के दसवें यानी कर्म भाव में प्रवेश करेंगे. इससे करियर और व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग, बैंकिंग और पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है. साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी संकेत हैं.
धनु राशि वालों के रिश्ते होंगे मजबूत
धनु राशि के लिए बुध का गोचर सातवें भाव में होगा, जहां भद्र राजयोग का निर्माण होगा. इसका असर वैवाहिक जीवन और साझेदारी पर सकारात्मक रूप से दिखाई देगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. व्यापार में नए पार्टनर जुड़ सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2026: इन 3 राशियों पर 50 दिन तक बरसेगी धन और तरक्की की कृपा
क्यों खास माना जाता है भद्र राजयोग?
भद्र राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना गया है. यह योग व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, संवाद क्षमता और आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को समाज में सम्मान, धन और करियर में तेजी से उन्नति प्राप्त होती है.
