कुंभ राशि वालों को अलग पहचान मिलेगी, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: कुंभ राशि के लिए 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aquarius Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: जून माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2025

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई सोच, आत्मनिरीक्षण और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे, जिससे कई रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. आपके विचारों और दृष्टिकोण में बदलाव आ सकता है, जो आने वाले समय में आपकी तरक्की का कारण बनेगा. धैर्य और दूरदर्शिता से लिया गया हर निर्णय इस हफ्ते फलदायी साबित होगा.

मेष राशि को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों की बॉस के साथ गलतफहमी की संभावना है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि को मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर और व्यवसाय

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी मौलिक सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण से आपको अलग पहचान मिलेगी. यदि आप टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, सामाजिक क्षेत्र या अनुसंधान से जुड़े हैं, तो शानदार उपलब्धि संभव है. सहयोगियों से मदद मिलेगी और काम का माहौल बेहतर रहेगा. बिज़नेस में नई योजना या डिजिटल विस्तार की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी में पारदर्शिता जरूरी है.

रिश्ते और पारिवारिक जीवन

रिश्तों में नया मोड़ और नई शुरुआत संभव है. अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील रहना होगा. परिवार में किसी सदस्य की सेहत थोड़ी चिंता में डाल सकती है. दोस्तों के साथ पुराने मतभेद सुलझाने का समय है.

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025

कन्या राशि के जातकों को खर्चों पर नजर रखना जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह तुला राशि वालों को फिजूल खर्च से बचना होगा, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के रुके प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकते हैं, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य और जीवनशैली

मानसिक अशांति और थकान रह सकती है. अनिद्रा या नसों से जुड़ी तकलीफ उभर सकती है. योग, ध्यान और गैजेट्स से दूरी आपको राहत दे सकती है. पैरों में सूजन या दर्द को नज़रअंदाज़ न करें.

शुभ तिथि: 29, 29, 03
लकी रंग: हरा, नीला, क्रीम
भाग्यशाली दिन: बुधवार, शुक्रवार, शनिवार

इस सप्ताह रखें ये सावधानियां

  • बिना सोचे समझे किसी योजना में निवेश न करें
  • मित्रों या सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें
  • भावनात्मक फैसलों से बचें, विशेषकर नौकरी या संबंधों को लेकर

इस सप्ताह का विशेष उपाय

शनिवार को शनि देव को नीले फूल चढ़ाएं, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. काले चने और सरसों का तेल दान करें. राह चलते प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना भी अत्यंत पुण्यकारी रहेगा.

धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में नई ताजगी आएगी, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को अलग पहचान मिलेगी, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों का ट्रांसफर का योग बन रहा है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >