Aquarius Monthly Horoscope October 2025: कुंभ राशि वालों को अफवाहों और अनावश्यक बातों से दूर रहें, पढ़ें मासिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope October 2025: कुम्भ राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

Aquarius Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना कुम्भ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ ईमानदारी और सहयोग बनाए रखें. यदि सक्षम हैं, तो अन्य सदस्यों की मदद करें. माह के दूसरे सप्ताह से सितारे अनुकूल नहीं रहेंगे और परिवार के माहौल में बदलाव दिखाई दे सकता है. किसी भी मुद्दे पर अनावश्यक बातचीत से बचें. अच्छी संवाद क्षमता बनाए रखने से पारिवारिक जीवन में सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

व्यापार और नौकरी

व्यापारियों के लिए अक्टूबर माह मिश्रित परिणाम देगा. ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन किसी के बहकावे में न आएं. नए व्यापार की योजना इस माह स्थगित रखें. साझे में व्यापार की योजना बना रहे हैं, उसे भी पोस्टपोन करना बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार अधिक मिलेगा और अधिकारी का दबाव रहेगा. आवेश में निर्णय न लें और कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए यह माह चुनौतीपूर्ण रहेगा. पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना आवश्यक होगा. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को प्रेरणा से लाभ मिलेगा. टेक्निकल कोर्स के छात्र भी कठिन मेहनत करेंगे. करियर में प्रगति संभव है और भाग्य आपका साथ देगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. नए नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस माह धैर्य रखें और अवसर का इंतजार करें.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

अक्टूबर में प्रेम जीवन में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं. विश्वास और समझदारी से रिश्ते में सकारात्मक बदलाव लाएं. अफवाहों और अनावश्यक बातों से दूर रहें. सिंगल जातकों को आकर्षक व्यक्ति मिलने के संकेत हैं और रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा. विवाहित जीवन में आवेश में निर्णय लेने से बचें. माह के मध्य में थोड़ी अनबन रह सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में माह की शुरुआत मिलाजुला रहेगा. मंगल और केतु की स्थिति मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है. सरदर्द, अपच और गैस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. माह के मध्य से स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा. खान-पान का विशेष ध्यान रखें और ऑयली व तैलीय भोजन से बचें. सुबह टहलना और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा.

लकी नंबर और उपाय

इस माह कुम्भ राशि वालों का लकी नंबर 8 और लकी कलर भूरा रहेगा. शनिवार को पीपल के पेड़ में जल, कला तील और चावल डालें. सरसों का तेल या तील का दीपक जलाएं. प्रत्येक दिन गणेश जी का पूजन और मंत्र जाप करें, इससे शुभ परिणाम

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 954529084
7

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >