वृश्चिक राशिफल 27 फरवरी 2026: धन के लेनदेन में न बरतें लापरवाही, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 Febuary 2026: आज 27 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी है. आइए जानते हैं, ग्रहों के संयोग का वृश्चिक राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 27 Febuary 2026: मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज कैसा रहेगा करियर-बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ का हाल.

वृश्चिक राशि- मंगल का कुंभ में होना आपके सुख बढ़ाएगा पर अष्टम चंद्रमा पैसों के मामले में रिस्क न लेने की सलाह देता है. आज आपकी सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी. पैसों का लेन-देन आज बहुत सोच-समझकर करें. ऑफिस या कॉलेज में कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए अपनी प्लानिंग हर किसी से शेयर न करें. सतर्क रहना ही समझदारी है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मंगल का कुंभ में होना आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करेगा, जिससे आप अपने वर्कप्लेस के लिए नया फर्नीचर या गैजेट्स खरीद सकते हैं. आठवें चंद्रमा के कारण आज किसी भी प्रकार का वित्तीय रिस्क लेने से बचें. ऑफिस या कॉलेज में छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें; कोई आपकी प्लानिंग चुरा सकता है, इसलिए अपने सीक्रेट्स केवल भरोसेमंद लोगों से साझा करें.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में गोपनीयता और सतर्कता बनाए रखें. पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन बाहरी हस्तक्षेप की वजह से गलतफहमी पैदा हो सकती है. अपने रिश्ते की बातें हर किसी को न बताएं. शाम को पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर बैठकर बातें करना आपके बीच के तालमेल को और भी बेहतर बना देगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नाजुक हो सकता है. अष्टम चंद्रमा मानसिक बेचैनी और पेट की गड़बड़ी दे सकता है. आज बाहर के खाने और तैलीय भोजन से पूरी तरह परहेज करें. खुद को शांत रखने के लिए ‘ओम’ का उच्चारण करें. वाहन चलाते समय और सीढ़ियां चढ़ते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि मंगल की स्थिति चोट का संकेत दे रही है.

सावधानी: पैसों के लेन-देन में किसी पर भी अंधा विश्वास न करें और अपनी प्रोफेशनल प्लानिंग गुप्त रखें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाएं.

शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >