Aaj Ka Vrishchik Rashifal 25 Febuary 2026: वृश्चिक राशि- मंगल की मजबूत स्थिति करियर में रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करने की हिम्मत देगी. आज का दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस या स्टार्टअप में जो काम काफी समय से पेंडिंग थे वे आज फिर से गति पकड़ेंगे. पार्टनर या संतान की पढ़ाई को लेकर मन में कोई चिंता है तो उस पर खुलकर बातचीत करें ताकि भविष्य में कोई बड़ी समस्या न खड़ी हो.
करियर-बिजनेस: मंगल की मजबूत स्थिति आपके करियर में रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करने की हिम्मत देगी. ऑफिस या स्टार्टअप में जो काम काफी समय से पेंडिंग थे, वे आज गति पकड़ेंगे. आपकी कार्यक्षमता और साहस को देखकर सहकर्मी और बॉस प्रभावित होंगे. अगर आप तकनीकी क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी बड़े इनोवेशन का हो सकता है.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में गंभीरता और भविष्य की चर्चा का माहौल रहेगा. अगर आप पार्टनर या संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंतित हैं, तो आज उस पर खुलकर बातचीत करने का सही समय है. आपकी स्पष्टवादिता रिश्ते में क्लैरिटी लाएगी. सिंगल युवाओं को आज वर्कप्लेस पर किसी के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर महसूस हो सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप काफी स्ट्रॉन्ग और निडर महसूस करेंगे. मंगल की ऊर्जा आपको शारीरिक कार्यों में सफलता दिलाएगी. हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी की वजह से छोटी-मोटी चोट लगने का डर है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं. पर्याप्त आराम लें और अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम युक्त आहार पर ध्यान दें.
सावधानी: संतान या पार्टनर से जुड़ी चिंताओं को मन में न दबाएं, बातचीत से समाधान निकालें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 5.
शुभ रंग: भूरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 25 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो ‘ग्रहण’ फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें
