Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 Febuary 2026: वृश्चिक राशि- मंगल की मजबूत स्थिति और कुंभ के ग्रह आपको आर्थिक मजबूती और सुखद संदेश देंगे. आज अपनी जुबान पर थोड़ा कंट्रोल रखें, खासकर ऑफिस या कॉलेज में. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. काफी समय से रुके हुए काम आज पूरे होने लगेंगे. कहीं से कोई बहुत प्यारा और सुखद मैसेज मिल सकता है.
करियर-बिजनेस: मकर राशि में मंगल की मजबूत स्थिति आपको आर्थिक रूप से बहुत शक्तिशाली बनाएगी. काफी समय से रुके हुए सरकारी काम या टेंडर आज पूरे हो सकते हैं. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता का लोहा माना जाएगा. कहीं से कोई बहुत प्यारा और करियर से जुड़ा सुखद मैसेज मिल सकता है जिससे आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा .
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा संभलकर चलने का दिन है. अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें, खासकर ऑफिस के किसी कलीग या पार्टनर से बात करते समय. आवेश में आकर कही गई बात रिश्ते बिगाड़ सकती है . हालांकि, शाम तक पार्टनर का गुस्सा शांत हो जाएगा और आप दोनों के बीच पहले जैसा प्यार बना रहेगा.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप अत्यधिक ऊर्जावान रहेंगे . मंगल की स्थिति आपको शारीरिक शक्ति देगी. पुरानी किसी चोट या दर्द से आज राहत मिल सकती है. बस ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और गति पर नियंत्रण रखें. आज मसालेदार भोजन से बचें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करे .
सावधानी: विवादित मामलों से दूर रहें और दूसरों के झगड़े में अपनी राय न दें .
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं और ‘सुंदरकांड’ का पाठ करें .
शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- जामुनी
Also Read:- पंचांग 20 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
