आज का वृश्चिक राशिफल 13 मार्च 2024: मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा

Today horoscope आज का वृश्चिक राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 13 मार्च 2024 horoscope in hindi: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

वृश्चिक-क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं. पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं. मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा. वाहन सुख संभव है. अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे.
लव राशिफल- प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्यार में काफी खुश नजर आएंगे और आज के दिन को उनके साथ इंजॉय करने में बिताना पसंद करेंगे.

हेल्थ राशिफल- कोई भी बाधा इतनी बड़ी नहीं होती कि उसे दूर न किया जा सके और यह स्वास्थ्य के मामलों में विशेष रूप से सहायक हो सकती है. व्यायाम और स्वस्थ आहार मुख्य होना चाहिए, लेकिन लगातार बने रहना कभी-कभी कठिन हो सकता है.
शुभ अंक—7
शुभ रंग— बैंगनी

वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी. किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा. विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं.

बुधवार के दिन करें ये उपाय
बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से बुद्धि तीक्ष्ण होती है. इसके साथ ही गृह कलह का भी नाश होता है. गणपति पर लाल सिंदूर और बूंदी के लड्डू भी अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >