Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मंगल के साहस से दूर होंगी करियर की बाधाएं, वृश्चिक राशि के युवाओं को मिलेगी तरक्की की गुड न्यूज

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ पूर्णिमा है. अंतरिक्ष में आज ग्रहों की बहुत ही शक्तिशाली स्थिति बनी हुई है. आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. ग्रहों के इस अद्भुत तालमेल से आज 'गजकेसरी योग' और 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है. यह योग आज की पीढ़ी के करियर और रिश्तों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. पढ़ें आज का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. काम में व्यस्तता के कारण आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. क्योंकि मकर के मंगल आपको साहसी बनाएंगे, जिससे करियर की बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा युवाओं को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं. आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा.

करियर-बिजनेस: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप मुश्किल प्रोजेक्ट्स को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े युवाओं को आज बड़े टारगेट पूरे करने में सफलता मिलेगी और इंसेंटिव बढ़ेगा.

लव लाइफ: आज का दिन आपके लिए काफी पैशनेट रहने वाला है, क्योंकि मंगल और शुक्र की युति आपको निडर बनाएगी. आप अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए घरवालों से बात करने का साहस जुटा पाएंगे.

स्वास्थ्य: मंगल और शुक्र की स्थिति आपको बहुत एक्टिव बनाएगी, जिससे आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं. वाहन चलाते समय आज बहुत सावधानी बरतें. क्योंकि चोट लगने की छोटी संभावना बन रही है.

सावधानी- सोशल मीडिया पोस्ट और भाई-बहनों से विवाद में सतर्क रहें.

उपाय- हनुमान चालीसा पढ़ें और तांबे का सिक्का पास रखें.

शुभ अंक-2
शुभ रंग- हरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Also Read: Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >