Aaj Ka Vrishchik Rashifal 04 Febuary 2026: वृश्चिक (Scorpio): मंगल की मजबूत स्थिति करियर में ग्रोथ लाएगी, लेकिन राहु खान-पान बिगाड़ सकता है. आज का दिन तरक्की वाला है. अगर लव लाइफ में कोई अनबन या ब्रेकअप जैसी स्थिति चल रही थी, तो आज सब पैच-अप हो जाएगा. अपनी डाइट का खास ख्याल रखें, बाहर का जंक फूड खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए घर का खाना ही प्रेफर करें.
करियर-बिजनेस: मंगल और सूर्य की मकर स्थिति आपको बहुत मेहनती बनाएगी. सेल्स और फील्ड वर्क से जुड़े युवाओं को आज बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. बुध का कुंभ में जाना घर से काम करने वाले युवाओं (Freelancers) के लिए नए प्रोजेक्ट्स और बड़ा आर्थिक लाभ लेकर आएगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में मंगल-शुक्र की युति पैशन बढ़ाएगी, लेकिन दशम का चंद्रमा-केतु काम के बोझ की वजह से पार्टनर से दूरी बना सकता है. शाम के समय पार्टनर के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है जो आपके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगी.
हेल्थ: आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन पित्त बढ़ने से सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मसालेदार खाने से बचें और ठंडे दूध या नारियल पानी का सेवन करें ताकि शरीर का तापमान सामान्य रहे।
सावधानी: ऑफिस में सीनियर्स से बात करते समय अपनी मर्यादा न भूलें.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और लाल चंदन का तिलक लगाएं.
शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- जामुनी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
