Aaj Ka Vrishchik Rashifal 02 March 2026: वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि दशम भाव में चंद्रमा-केतु की युति आपके करियर में बड़े बदलाव या पदोन्नति का संकेत दे रही है.
करियर-बिजनेस: आज चतुर्थ भाव में सूर्य, मंगल और बुध की स्थिति से रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी के काम में बड़े मुनाफे के योग बनेंगे. आपकी कार्यकुशलता की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की जाएगी.
लव लाइफ: आज परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. जीवनसाथी के साथ घर के सौंदर्यीकरण पर खर्च कर सकते हैं, जिससे खुशहाली बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप बहुत मजबूत रहेंगे, लेकिन शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपके शरीर को लचीला और स्वस्थ बनाए रखेगा.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की राजनीति से दूर रहें.
उपाय: आज शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- मार्च 2026 का राशिफल: किन राशि वालों के करियर में होंगे बड़े बदलाव? पढ़ें मेष से मीन तक का मंथली राशिफल
Also Read:- पंचांग 2 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि उपरांत पूर्णिमा, जानें शुभ-अशुभ समय
