वृषभ राशिफल 10 फरवरी 2026: आज आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, धोखाधड़ी के प्रबल योग

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 10 Febuary 2026: वृषभ (Taurus)- कुंभ के शुक्र आपको लग्जरी की ओर खींचेंगे, लेकिन वृश्चिक का चंद्रमा पार्टनरशिप में तनाव दे सकता है. आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है. अगर आप नया स्मार्टफोन, बाइक या कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का सोच रहे हैं, तो कागजात ध्यान से चेक करें. आज किसी भी डील में आपके साथ धोखा होने की संभावना है, इसलिए आंखें खुली रखें.

आज अक राशिफल.

करियर-बिजनेस: कुंभ के शुक्र और राहु आपको लग्जरी और शॉर्टकट से करियर बनाने की ओर प्रेरित करेंगे, लेकिन चंद्रमा की सप्तम स्थिति पार्टनरशिप में तनाव का संकेत दे रही है. यदि आप कोई बड़ी डील या संपत्ति खरीदने-बेचने का सोच रहे हैं, तो आज दस्तावेजों की गहराई से जांच करें. धोखाधड़ी के प्रबल योग हैं.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ विश्वास की कमी महसूस हो सकती है. चंद्रमा का वृश्चिक में होना पार्टनर को थोड़ा जिद्दी या पजेसिव बना सकता है, जिससे बहस होने की संभावना है. शांत रहकर स्थिति को संभालें और एक-दूसरे को स्पेस दें ताकि रिश्ता बोझिल न लगे.

हेल्थ: काम के दबाव और राहु के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है. आज अपनी आंखों का भी विशेष ख्याल रखें, स्क्रीन टाइम कम करें. पर्याप्त नींद लेना आपकी पहली जरूरत है ताकि आप मानसिक रूप से संतुलित रह सकें.

सावधानी: आज किसी भी नए पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर साइन करने से बचें.

उपाय: छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं और सफेद वस्त्र धारण करें.

शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >