Aaj Ka Vrishabh Rashifal 04 Febuary 2026: वृषभ (Taurus): शुक्र की स्थिति और बुध का कुंभ में गोचर आपके लिए धन लाभ के रास्ते खोलेगा. आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए ‘सुपर’ रहने वाला है. नए लोगों से नेटवर्किंग बढ़ेगी, जो भविष्य में काम आएगी. अचानक कहीं से अच्छा पैसा हाथ लग सकता है. नौकरीपेशा युवाओं को ऑफिस में प्रमोशन या कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है.
करियर-बिजनेस: बुध का कुंभ (दशम भाव) में आना मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़े युवाओं के लिए ‘जैकपॉट’ जैसा है, कोई बड़ी विदेशी डील फाइनल हो सकती है. शुक्र और सूर्य की कृपा से रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों को आज समाज में मान-सम्मान और नया प्लेटफॉर्म मिलेगा.
लव लाइफ: शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में गंभीरता आएगी और आप अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाने के बारे में सोच सकते हैं. हालांकि, चंद्रमा-केतु की चतुर्थ स्थिति घर के माहौल को थोड़ा बोझिल बना सकती है, जिससे पार्टनर के साथ एकांत मिलना मुश्किल होगा.
हेल्थ: गर्दन, कंधों या पीठ में खिंचाव की समस्या हो सकती है, इसलिए काम के दौरान अपने पोस्चर का खास ख्याल रखें. मानसिक शांति के लिए आज इत्र का प्रयोग करें और ठंडी चीजों के सेवन से बचें वरना कफ की शिकायत हो सकती है.
सावधानी: अपनी पर्सनल बातें ऑफिस में किसी सहकर्मी से साझा न करें.
उपाय: “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:” का जाप करें और छोटी कन्याओं को टॉफी दें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
