Aaj ka Tula Rashifal 28 march 2024: वक्‍त काफी समय से कोई रुका कार्य बनने की संभावना है

Aaj ka Tula Rashifal 28 march 2024:आज का तुला राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 28 मार्च 2024 horoscope in hindi : तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

तुला- आज आपके घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. आज धन लाभ हो सकता है. संतान पक्ष से आज कुछ परेशानी हो सकती है. शाम के वक्‍त काफी समय से कोई रुका कार्य बनने की संभावना है.

लव राशिफल

दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. आपके पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकते है. कुंवारे लोगों के शादी के रिश्ते आएंगे.

हेल्थ राशिफल

आपकी ध्यान क्षमता बढ़ सकती है और आपको और स्वस्थ महसूस हो सकता है. खुली और ईमानदार बातचीत आपको अपने प्रियजनों के करीब ला सकती है.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—ऑरेंज

Aaj Ka Rashifal,28 मार्च 2024

तुला राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो आज आज आपको सफलता मिलेगी. रोजगार और व्‍यापार के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं.

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें, ऐसा हर गुरुवार को करें. इससे आर्थिक स्थिति तो अच्छी होगी ही, मानसिक शांति भी मिलेगी.

आज गुरुवार के दिन जरूर करें विष्णु चालीसा का पाठ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >