Aaj Ka Tula Rashifal 27 Febuary 2026: मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो नॉलेज और करियर के लिए बेस्ट है. वहीं कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
तुला राशि- भाग्य भाव में गजकेसरी योग आपके हर काम में सफलता और आत्मविश्वास दिलाएगा. आज आप परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे. घर के किसी सदस्य की सफलता से आपका सीना गर्व से चौड़ा होगा. सेहत का थोड़ा ख्याल रखें क्योंकि पुरानी कोई तकलीफ दोबारा परेशान कर सकती है. लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा.
करियर-बिजनेस: भाग्य भाव में बना गजकेसरी योग आपके हर काम में सफलता की गारंटी दे रहा है. आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी और आप किसी बड़े निवेश का फैसला ले सकते हैं. घर के किसी सदस्य को मिलने वाली सफलता आपके करियर के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी. पुरानी रुकी हुई फाइलें या अटके हुए काम आज सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी. पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग इतनी बढ़िया रहेगी कि आप बिना बोले ही एक-दूसरे की बात समझ जाएंगे. साथ मिलकर भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं. सिंगल तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी सामाजिक समारोह में नए रिश्ते की शुरुआत का हो सकता है.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज आपको सावधानी बरतनी होगी. भाग्य तो साथ है, लेकिन पुरानी कोई शारीरिक तकलीफ या जोड़ों का दर्द दोबारा परेशान कर सकता है. बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहें और अपनी दवाइयां समय पर लें. योग और स्ट्रेचिंग आज आपके शरीर को लचीला बनाए रखने और दर्द कम करने में बहुत मदद करेंगे.
सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और जरूरतमंदों को फल दान करें.
शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल- पूजा टाइम
