तुला राशिफल 22 फरवरी 2026: आर्थिक मामलों में आज का दिन लकी, सेहत में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Aaj Ka Tula Rashifal 22 Febuary 2026: आज 22 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश आपको नई शुरुआत के लिए साहस देगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया में बड़ा मुकाम दिलाने के लिए तैयार है. मकर का मंगल आपको करियर में अनुशासन देगा.

Aaj Ka Tula Rashifal 22 Febuary 2026: तुला राशि- पंचम भाव के ग्रह और चंद्रमा की स्थिति आपको बड़ा लाभ दिलाएगी पर सेहत नरम रह सकती है. आज का दिन प्रॉफिट वाला है और आपकी लॉन्ग टर्म प्लानिंग अब रंग लाएगी. मामा या ननिहाल पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं. अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें वरना कोई शारीरिक परेशानी काम में रुकावट डाल सकती है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन.

करियर-बिजनेस: पंचम भाव के ग्रह आज आपके लिए “प्रॉफिट का दरवाजा” खोलेंगे. आपकी लॉन्ग टर्म प्लानिंग अब रंग लाने लगी है और आज आपको किसी पुराने प्रोजेक्ट से बड़ा धन लाभ हो सकता है. मामा या ननिहाल पक्ष से करियर में मदद या आर्थिक सहयोग के प्रबल संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता की सराहना होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन रोमांस और समझदारी का मिश्रण है. पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा और आपके भविष्य के लक्ष्यों में साथ देगा. अगर आप किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है. भागदौड़ और काम के दबाव के कारण शाम तक कमर दर्द या पैरों में थकान हो सकती है. कोई पुरानी शारीरिक परेशानी आज आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए डॉक्टरी सलाह में देरी न करें. आज हल्का भोजन करें और पर्याप्त आराम को प्राथमिकता दें.

सावधानी: सफलता के नशे में अपने करीबियों को नजरअंदाज न करें.

उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें.

शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >