Aaj ka tula rashifal 10 मार्च: पारिवारिक स्थिति में आज सुधार होगा, प्रेमी का मिलेगा भरपूर प्यार

Aaj ka tula rashifal 10 March 2024: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj ka tula rashifal 10 मार्च:- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आज आपको कोई कार्य अचानक से पूरा करना होगा. लंबे समय से लंबित पड़े कानूनी कार्य पर ध्यान दें. पारिवारिक स्थिति में आज सुधार होगा. यदि धन का लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें.

लव राशिफल- रोमांटिक गीत सुना कर प्रेमी को खुश करें. आज का दिन आपके प्रेम का है. प्रेमी का भरपूर प्यार मिलेगा. आज आप परिवार के साथ कही घुमनें भी जा सकते है.


हेल्थ राशिफल- आज दिन की शुरुआत किसी तरह के व्यायाम से करें जैसे कि पार्क में टहलें या लगभग 30 मिनट तक दौड़ें क्योंकि इससे आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे. नींद न आना आज एक बड़ी चिंता का विषय हो सकता है. खूब पानी पिएं और सकारात्मक दृष्टिकोण वाले लोगों की संगति में रहकर अपने दिमाग को तरोताजा रखें.
शुभ अंक-5 शुभ रंग- जामुनी

तुला राशि वालों का स्वभाव
तुला राशि वाले कुशल रणनीतिकार होते हैं, कूटनीति भी इनमें कूट-कूट कर भरी होती है. जातक का कोई निश्चित सिद्धांत नहीं होता मौका देखकर ये समझौता भी कर सकते हैं. ये जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहते इसी कमी के कारण कई बार इनके काम लटके रहते हैं जिससे इन पर आलसी होने का आरोप भी लगता है.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (10 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का अंतिम सप्ताह ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >