सिंह राशिफल 14 फरवरी 2026: वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बढ़ेगा आपसी प्रेम, दूर होंगे गिले-शिकवे

Aaj Ka Singh Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Singh Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का सिंह राशिफल.

आज का राशिफल.

सिंह राशि (Leo)- राशि स्वामी सूर्य का कुंभ में जाना आपको रिश्तों के प्रति गंभीर बनाएगा. आज का दिन आपके लिए काफी लकी साबित होगा. माता-पिता के सपोर्ट से आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. हालांकि, आज आपका मन थोड़ा भटक सकता है जिससे आप सामने आए अच्छे मौकों को मिस कर सकते हैं, इसलिए फोकस बनाए रखें.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी सूर्य का कुंभ में जाना आपको करियर के प्रति बहुत गंभीर बनाएगा. आज माता-पिता के सपोर्ट से आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं. हालांकि, कुंभ के ग्रहों की वजह से आपका मन थोड़ा भटक सकता है, जिससे आप काम पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे.

लव लाइफ: आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत जिम्मेदार महसूस करेंगे. वेलेंटाइन डे पर आप अपने रिश्ते को अगला मोड़ देने यानी शादी की बात घर में चलाने का फैसला कर सकते हैं. हालांकि, फोकस की कमी की वजह से पार्टनर को लग सकता है कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, इसलिए उन्हें पूरा अटेंशन दें.

हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक भटकाव और बेचैनी की वजह से थोड़ा सिरदर्द हो सकता है. सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा, फिर भी आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है. मैरून या लाल रंग के कपड़े पहनने से आपकी ऊर्जा का स्तर संतुलित रहेगा और आप काफी एक्टिव महसूस करेंगे.

सावधानी: सामने आए अच्छे करियर के मौकों को अपनी लापरवाही से मिस न करें.

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और गुड़ का दान करें.

शुभ अंक- 2.
शुभ रंग- मैरून

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >