Aaj Ka Singh Rashifal 12 Febuary 2026: सिंह (Leo)- सूर्य और मंगल का गोचर करियर में बदलाव के लिए लकी साबित होगा. अगर आप अपनी नौकरी या काम करने के तरीके में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेस्ट है. किसी और की बातों में आने के बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा करें. स्टूडेंट्स को उन सब्जेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देना होगा जिनमें वे खुद को कमजोर समझते हैं.
करियर-बिजनेस: सूर्य और मंगल का गोचर आपके करियर के लिए बहुत लकी साबित होने वाला है. अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं या काम करने का तरीका बदलना चाहते हैं, तो आज का दिन सबसे अच्छा है. अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, आपको बड़ी सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वाले युवाओं को आज मुनाफा बढ़ाने के नए आइडिया मिलेंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन रोमांचक रहेगा. आप पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. सिंगल युवाओं को आज किसी सहकर्मी या पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है. आज आपकी पर्सनालिटी दूसरों को बहुत ज्यादा अट्रैक्ट करेगी.
हेल्थ: सेहत के प्रति आपकी पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी और आप खुद को बहुत फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. हालांकि, आंखों की जलन या सिरदर्द की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और रात को समय पर सोएं ताकि आपकी बॉडी को पूरा आराम मिल सके.
सावधानी: दूसरों की बातों में आकर अपना बना-बनाया काम न बिगाड़ें.
उपाय: सूर्य देव को जल दें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ अंक- 1.
शुभ रंग- नीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 12 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
