Aaj Ka Singh Rashifal 04 January 2026: सिंह राशि (Leo) आपकी राशि में चंद्रमा और केतु की मौजूदगी रिश्तों में गहराई और पिता की सेहत पर असर दिखाएगी. जो लोग रिलेशनशिप में हैं या शादी की बात चला रहे हैं, उनके लिए आज बेहतरीन मौके आएंगे. पार्टनर पर आपका भरोसा और बढ़ेगा. पिताजी की सेहत का थोड़ा ख्याल रखें. किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर जुटा लें.
करियर-बिजनेस: सूर्य और मंगल की छठे भाव में उपस्थिति आपको कार्यक्षेत्र का ‘विजेता’ बनाएगी. आपकी वर्किंग स्टाइल से बॉस काफी प्रभावित होंगे. बिजनेस में बुध का कुंभ में आना डेली इनकम को बढ़ाएगा और नए क्लाइंट्स के साथ मजबूत डील्स फाइनल करने में मदद करेगा.
लव लाइफ: अपनी राशि में चंद्रमा-केतु के कारण आप पार्टनर के प्रति थोड़े रूखे हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. आज अपनी ईगो (अहम) को किनारे रखें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें ताकि घर का माहौल सुखद बना रहे.
हेल्थ: तेज बुखार या सिर में भारीपन महसूस हो सकता है. केतु का प्रभाव आपको बेचैनी और घबराहट दे सकता है. सादा भोजन लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें.
सावधानी: आज किसी भी विवाद में न पड़ें और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें.
उपाय: सूर्य को जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- भूरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
