23 अप्रैल 2026 राशिफल: आज किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 23 अप्रैल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण संकेत देता है. जानें आपका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: आज 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 01 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा लेकिन मन में अनजाना डर बना रहेगा. करियर में मंगल और शनि की युति कार्यों में बाधा डाल सकती है जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. लव लाइफ में पुरानी बातें मतभेद पैदा कर सकती हैं इसलिए पार्टनर के साथ वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के मामले में सीने में जकड़न या भारीपन महसूस हो सकता है इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें.

वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण साहस में वृद्धि होगी लेकिन भाई-बहनों से विवाद की आशंका है. नौकरी में राहु का प्रभाव आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है इसलिए सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. प्रेम संबंधों में शुक्र का अपनी ही राशि में होना आकर्षण बढ़ाएगा लेकिन छोटी बात पर झगड़ा होने का डर है. कंधों या हाथों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है इसलिए भारी सामान उठाने से बचें.

मिथुन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण धन लाभ तो होगा पर परिवार में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है. गुरु का आपकी राशि में होना आपको बचाएगा फिर भी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद होने की प्रबल संभावना है. पार्टनर के साथ रिश्तों में पारदर्शिता रखें वरना केतु के प्रभाव से अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है. खान-पान में लापरवाही से दांतों या गले में तआजीफ हो सकती है इसलिए सतर्क रहें.

कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आप भावुक हैं और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और अचानक आई कोई जिम्मेदारी आपको डरा सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा पर मन में असुरक्षा की भावना हावी रहेगी. अत्यधिक सोच-विचार के कारण अनिद्रा और सिरदर्द की समस्या हो सकती है इसलिए मेडिटेशन करें.

सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी और नींद में खलल पड़ेगा. केतु की उपस्थिति आपको भीड़ में भी अकेला महसूस कराएगी जिससे नौकरी में मन नहीं लगेगा. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बड़ा झगड़ा होने का संकेत मिल रहा है. आंखों में जलन या पैरों में चोट लगने का डर है इसलिए चलते समय सावधानी बरतें.

कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे पर दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है. बुध और शनि का मीन में होना व्यापारिक सौदों में देरी करा सकता है जिससे आपको आर्थिक नुकसान का भय सताएगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं क्योंकि आपकी व्यस्तता उन्हें अखर सकती है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी पेट की पुरानी बीमारी अचानक उभरने का डर बना रहेगा.

तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा और प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है. नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं वरना राहु की चाल आपको गलत रास्ते पर ले जा सकती है. प्रेम संबंधों में शक की दीवार खड़ी हो सकती है जो भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगी. काम की अधिकता के कारण कमर दर्द और शारीरिक थकान बहुत ज्यादा महसूस होगी.

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण भाग्य का साथ मिलेगा पर पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी. मंगल और शनि की स्थिति आपके पराक्रम को कम कर सकती है जिससे बिजनेस में शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे. लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं पर रास्ते में विवाद होने की डरावनी स्थिति बन सकती है. नसों में खिंचाव या पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है इसलिए आराम जरूर करें.

धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण अचानक कोई संकट या बड़ी बाधा सामने आ सकती है. करियर के क्षेत्र में कोई गुप्त शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा जिससे नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है. रिलेशनशिप में पार्टनर की सेहत बिगड़ने से आप काफी डरे हुए महसूस करेंगे. आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने के गहरे योग बने हुए हैं.

मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण साझेदारी के कामों में लाभ होगा पर जीवनसाथी से गंभीर मतभेद हो सकते हैं. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे पर शनि की दृष्टि के कारण धन फंसने का डर बना रहेगा. प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है इसलिए बातचीत करते समय अहंकार का त्याग करें. स्वास्थ्य में सुधार होगा पर इन्फेक्शन की समस्या अचानक बढ़ सकती है इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें.

कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण शत्रुओं का भय सताएगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में तनाव बढ़ेगा. राहु का आपकी राशि में होना आपको भ्रमित करेगा जिससे नौकरी में बड़ी गलती होने की आशंका है. पार्टनर के साथ बेवजह का झगड़ा मानसिक शांति छीन सकता है इसलिए मौन रहना बेहतर होगा. किडनी या मूत्र संबंधी समस्या परेशान कर सकती है इसलिए पानी का खूब सेवन करें.

मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण संतान की चिंता रहेगी और पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी. मंगल, शनि और बुध की आपकी राशि में युति मानसिक भारीपन और निर्णय लेने में विफलता दे सकती है. लव लाइफ में मतभेद सुलझने की बजाय उलझ सकते हैं जो आपको मानसिक रूप से तोड़ सकते हैं. सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि पुराना रोग फिर से उभरकर आपको अस्पताल पहुंचा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >