आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2022: मेष, तुला, मीन समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

आज का राशिफल,15 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. पैसों से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है. फिजूलखर्ची करने से बचें.

वृष
आज कार्यक्षेत्र में किसी से वाद—विवाद हो सकता है. क्रोध और वाणी पर सयमं रखें. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है.

मिथुन
आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत है. जल्दबाजी में लिए हुए फैसले आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं.

कर्क

कार्यक्षेत्र में नये—नये प्रयोग करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार में किसी अधिकारी के सहयोग से कार्य के पूर्ण कर सकने में सफल रहेंगे

सिंह
आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण मामलों को नए स्तर पर सुलझाने की कोशिश करेंगे. आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है

कन्या

आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है,  नहीं तो आपका पूरा दिन बेकार जा सकता है. दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं.

तुला

आज आपको कुछ आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. जीवनसाथी से उम्मीद के मुताबिक सहयोग प्राप्त न होने से आप उदास रह सकते हैं.

वृश्चिक

आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है, जिसके कारण आप मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र में आज शब्दों पर ध्यान देने की ज़रुरत है.

धनु

आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

मकर

आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए. आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है. कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं. माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानियां कम होगी.

कुंभ

आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और रिश्तेदारों से मेल—मिलाप संभव है. दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है.

मीन

आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्च भी कर सकते हैं. वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है. प्रेम संबंधों में संदेह और विवाद उत्पन्न हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >