Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: आज 12 जनवरी का राशिफल, मेष और कन्या राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर रहे अलर्ट

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: आज 12 जनवरी का राशिफल पढ़ें. मेष से मीन राशि के लिए जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का दैनिक भविष्यफल.

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026:  आज सोमवार 12 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. ग्रहों की स्थिति से कुछ लोगों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संयम से काम लेने की जरूरत होगी. जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

आज का मेष राशि राशिफल: आत्मविश्वास और करियर के संकेत

आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

आज का वृषभ राशि राशिफल: धन और परिवार पर फोकस

आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. परिवार का सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.

आज का मिथुन राशि राशिफल: बातचीत से मिलेगा लाभ

आज बातचीत से लाभ होगा. नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा के योग बन रहे हैं.

आज का कर्क राशि राशिफल: भावनाओं पर रखें नियंत्रण

भावनाओं पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक मामलों में धैर्य जरूरी है. धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी.

आज का सिंह राशि राशिफल: सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी

सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास आपकी ताकत बनेगा.

आज का कन्या राशि राशिफल: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

आज मेहनत का फल मिलेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

ये भी पढ़ें:  आज 12 जनवरी को बृहस्पति देव करेंगे विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन राशि के राशिफल उपाय

आज का तुला राशि राशिफल: रिश्तों और खर्च पर ध्यान

रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. खर्च बढ़ सकता है.

आज का वृश्चिक राशि राशिफल: धैर्य से बनेगा काम

गुप्त चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं. धैर्य रखें. कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी.

आज का धनु राशि राशिफल: भाग्य और करियर में उन्नति

भाग्य का साथ मिलेगा. पढ़ाई और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. नई योजना बन सकती है.

आज का मकर राशि राशिफल: जिम्मेदारियां और स्थिरता

कामकाज में स्थिरता आएगी. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वरिष्ठों से सलाह लाभदायक रहेगी.

आज का कुंभ राशि राशिफल: नए विचार दिलाएंगे फायदा

नवीन विचारों से लाभ होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

आज का मीन राशि राशिफल: शांति, प्रेम और रचनात्मकता

आज मन शांत रहेगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >