Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: आज 19 जून को किस राशि को मिलेगी तरक्की और किसे मिलेगी चेतावनी?

Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: आज तारीख है 19 जून 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal  19 June 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि
आज का दिन मन को शांति और सुकून देने वाला रहेगा. ध्यान और आत्मचिंतन से मानसिक संतुलन मिलेगा. परिवार संग बिताया समय भावनात्मक रूप से आपको संतुलित रखेगा. काम में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है. सोच-समझकर निवेश करें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

 आज 19 जून 2025 का ये है पंचांग

वृषभ राशि
आज व्यापार और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलेगा. पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें. रिश्तों में नम्रता बनाए रखें.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि
पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे. संचार से लाभ मिलेगा और दोस्तों से सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी का साथ भावनात्मक मजबूती देगा.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला

कर्क राशि
आज संयम और समझदारी से पारिवारिक मसलों को सुलझाएं. संतान से खुशखबरी मिल सकती है. पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी. कार्य में सफलता और आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. खान-पान संयमित रखें.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि
आपका आत्मविश्वास आपको बड़ी उपलब्धियों की ओर ले जाएगा. रुका धन प्राप्त हो सकता है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. पुराने संपर्क लाभ देंगे. सेहत सामान्य रहेगी.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि
आज मेहनत रंग लाएगी. सेहत में सुधार होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. किसी प्रियजन से लाभ संभव है. करियर या शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नारंगी

तुला राशि
रचनात्मकता में वृद्धि होगी. कला, संगीत और लेखन में रुचि रखने वालों को पहचान मिल सकती है. पार्टनरशिप में लाभ होगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि
नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. अचानक धन लाभ हो सकता है. ऑफिस में आपके सुझावों को सराहा जाएगा. परिवार संग सुखद समय बीतेगा. वाहन सावधानी से चलाएं. ध्यान और योग से मानसिक शांति पाएं.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: बैंगनी

धनु राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं. यात्रा से लाभ होगा. नई योजनाएं बनेंगी और सफलता मिलेगी. उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा. सेहत ठीक बनी रहेगी.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरिया

मकर राशि
नौकरी में उन्नति के योग हैं. वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और परिवार सहयोग करेगा. प्रयासों की सराहना होगी. घर में शुभ कार्य हो सकता है. अहंकार से बचें. थोड़ी थकावट हो सकती है, पर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: भूरा

कुंभ राशि
निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बनेगी. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे. तनाव से बचने के लिए ध्यान करें.
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: ग्रे

मीन राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. कला, लेखन या मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. धन लाभ के योग हैं. निवेश से फायदा हो सकता है. परिवार संग मधुरता बनी रहेगी.
शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: गुलाबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >