मकर राशि वालों के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 29 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 May 2025: आज तारीख है 29 मई 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 29 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज गुरुवार 29 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि
नौकरी और व्यवसाय से संबंधित योजनाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है. कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रसन्न करेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लाल रंग पहनें और श्रीसूक्त का पाठ करें.
शुभ अंक: 7 |  शुभ रंग: लाल

आज 29 मई 2025 का ये है पंचांग

वृषभ राशि
वित्तीय मामलों में प्रगति होगी और नए आय के स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफल होंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें या गाय को रोटी खिलाएं.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि
नौकरी में बदलाव की संभावना है, इसलिए सावधानी से निर्णय लें. राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला

कर्क राशि
स्थानांतरण के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी रहेंगे. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ सकता है. गाय को गुड़ खिलाएं, लाभ होगा.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: बैंगनी

सिंह राशि
विवादों से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे. आत्मबल से कठिनाइयाँ दूर होंगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

कन्या राशि
राजनीतिक वाद-विवाद से दूर रहें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. आमदनी में बढ़ोतरी संभव है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. लक्ष्मी-कुबेर की आराधना से लाभ होगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला

तुला राशि
नई योजनाओं पर कार्य आरंभ किया जा सकता है. आर्थिक बाधाएँ समाप्त होंगी. सहकर्मियों के बीच ईर्ष्या की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यापार में तकनीकी नवाचार से लाभ होगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला

वृश्चिक राशि
नई जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में कठिनाई हो सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. तनाव से बचने के लिए मन को शांत रखना आवश्यक है.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

धनु राशि
स्थान परिवर्तन और पदोन्नति की संभावनाएं हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. दोस्तों के साथ विचार-विमर्श लाभकारी सिद्ध होगा. धनार्जन के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला

मकर राशि
बोलने से पहले विचार करें, जल्दबाजी से बचें. खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन आमदनी स्थिर रहेगी. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ईश्वर में विश्वास बनाए रखें.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला

कुम्भ राशि
शत्रु परास्त होंगे और सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी. नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे. कारोबार में विस्तार की संभावना है. पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

मीन राशि
आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. संपत्ति खरीद-बिक्री के लिए समय अनुकूल है. निवेश में सतर्कता बरतें. वरिष्ठों से सलाह लेकर ही नया कार्य प्रारंभ करें.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >