Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज कुंभ रहेंगे परेशान, लेकिन मीन के लिए खुलेंगे रोजगार में उन्नति के रास्ते

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज शुक्रवार 18 सितंबर 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. नौकरी, व्यापार, धन, शिक्षा और परिवार से जुड़े मामलों में बदलाव दिखेंगे. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.

आज का मेष राशिफल

आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन नौकरी-व्यापार में कुछ मुश्किल आ सकती है, लेकिन परिश्रम और प्रयास से जरूरी कार्य पूरे होंगे. स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है. आज शैक्षणिक उन्नति और एक्जाम में सफलता के योग हैं.

शुभ रंग: बरगंड़ी

शुभ अंक: 4

आज का वृषभ राशिफल

आज वृषभ राशि के जातकों के आज प्रॉपर्टी खरीदने के संयोग बन सकते हैं. किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. धन लाभ के भी योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.

शुभ रंग: पपाया ग्रीन

शुभ अंक: 8

आज का मिथुन राशिफल

आज मिथुन राशि के जातकों को वर्कप्लेस में संतोषजनक वातावरण रहेगा. लंबे समय से बकाया रकम मिलने की संभावना है. वस्त्र, आभूषण या धन-द्रव्य की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 9

आज का कर्क राशिफल

आज कर्क राशि के जातकों की कोई महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. आज नौकरी में बदलाव के संयोग बन सकते हैं. आज गृह, भूमि और वाहन से जुड़े सुख की प्राप्ति के योग हैं.

शुभ रंग: पर्पल

शुभ अंक: 8

आज का सिंह राशिफल

आज सिंह राशि के जातकों को रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है. शुभ समाचार मिलेंगे. नई वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं.

शुभ रंग: तांबई

शुभ अंक: 1

आज का कन्या राशिफल

आज कन्या राशि के जातकों के लिए न्नति के रास्ते खुलेंगे और महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: अमलतासी

शुभ अंक: 3

आज का तुला राशिफल

आज तुला राशि के जातकों को परिवार में संतान के विवाह या अन्य शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में तरक्की की संभावना भी बन रही है.

शुभ रंग: मटमैला

शुभ अंक: 1

आज का वृश्चिक राशिफल

आज वृश्चिक राशि के जातकों को जमीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे. आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे.

शुभ रंग: मोरपंखी

शुभ अंक: 9

आज का धनु राशिफल

आज धनु राशि के जातकों की शिक्षा से जुड़े कार्य सफल होंगे और कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है. विरोधियों पर विजय मिलेगी. अनुकूल परिस्थितियों के कारण मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग: मेहंदी

शुभ अंक: 5

आज का मकर राशिफल

आज मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग, ऋण और शत्रु संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और पुराने तनाव कम होंगे..

शुभ रंग: सिंदूरी

शुभ अंक: 8

आज का कुंभ राशिफल

आज कुंभ राशि के जातकों की इष्ट-मित्रों या स्वजनों से जुड़ी कोई बात भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है. हालांकि, मेहनत से जरूरी काम पूरा होगा. नई नौकरी मिलने की संभावना भी है.

शुभ रंग: अंगूरी

शुभ अंक: 1

आज का मीन राशिफल

आज मीन राशि के जातकों को सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. लंबे समय से बकाया रकम मिल सकती है. श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे रोजी-रोजगार में उन्नति के रास्ते खुलेंगे.

शुभ रंग: समुद्री हरा

शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >