वृश्चिक राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति की संभावना है, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 4 अप्रैल 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 April 2025: आज तारीख है 4 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 4 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- आजीविका में मेहनत से कुछ लाभ होगा, लेकिन शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव और खर्च में वृद्धि देखने को मिलेगी. किसी नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से आप इसे हल कर लेंगे.

वृष- भूमि और संपत्ति से संबंधित समस्याएं हल होंगी, ज्ञान और प्रतिभा में वृद्धि होगी, रचनात्मक प्रयास सफल रहेंगे, और अनावश्यक चिंताओं में वृद्धि होगी. संपत्ति से जुड़े कार्य होंगे. छात्रों के लिए यह समय उत्साहजनक रहेगा.

मिथुन- पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन होगा, घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, और मानसिक चिंता बढ़ेगी. बुरे लोगों की संगति से कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान और सुख-शांति में कमी आ सकती है. राजनीतिक लाभ की संभावना है.

कर्क- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक समस्याएं हल होंगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, और नए वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा. बिना कारण किसी भी जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है.

सिंह- आपके संकल्पित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, आर्थिक समस्याओं का समाधान सरलता से होगा, और किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है. अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत होगा.

कन्या- आपकी यात्राएं सफल रहेंगी, अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी, और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता के माध्यम से आप कठिन कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं. मेहनत से रोजगार में सफलता प्राप्त होगी.

तुला- रोजगार और व्यापार की स्थिति में सुधार होगा, नई योजनाएं सफल होंगी, और आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे. सरकारी सहायता भी प्राप्त होगी. पुराने परिचितों से मुलाकात और लाभ होगा, साथ ही भौतिक सुख-सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

वृश्चिक- हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी, और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है, और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

धनु- आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और निर्माण कार्य में प्रगति देखने को मिलेगी. धन लाभ के नए अवसर उत्पन्न होंगे, और नए व्यवसाय की शुरुआत संभव है. घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा.

मकर- थोड़े प्रयास से ही आपके इच्छित कार्य पूरे होंगे, वाहन सुख और यात्रा सुखद रहेगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे, और संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी. परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी.

कुंभ- नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, महिला मित्र के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा, और शुभ समाचार मिलेगा. गृह, भूमि, और वाहन का सुख प्राप्त होगा, साथ ही सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. हर्ष और उल्लास का माहौल बनेगा, लेकिन नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन- महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, और व्यापार में वृद्धि होगी. चारों ओर हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा. इंटरव्यू और परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >