Aaj Ka Rashifal, 16 मार्च 2023: कर्क-तुला समेत इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 मार्च 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal, 16 मार्च 2023: आज तारीख है 16 मार्च 2023 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. थकान महसूस होगी. रोजगार में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. कष्टों में वृद्धि के योग हैं. आज के दिन अपने विरोधियों से सतर्क रहे. क्योंकि वे आपका अहित करने का प्रयास करेंगे. आपका समाज में वाहवाही होगा.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- पीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा. रोग घेरेंगे. एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी तथा मन किसी काम में नहीं लग पाएगा. लोग आपके बात को समझेंगे.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- गुलाबी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा. आज के दिन धन संबंधी कोई भी जोखिम उठाने से बचे अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो सकता हैं.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- भूरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. व्यवसाय ठीक चलेगा. जल्दबाजी न करें. कष्ट होंगे. खर्च बढ़ेंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. विद्यार्थी हैं तो आज का दिन नयी फिल्में या वेब सीरीज देखने में बीतेगा.

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

Also Read: अशुभ फल देगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, मेष राशि के लिए कष्टदायक, जानें डेट-टाइम, सूतक काल और प्रभाव

सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. बकाया वसूली होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें. नेत्र पीड़ा की संभावना. सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर रूखा रवैया अपना सकते हैं. घर के किसी काम को लेकर भाई या बहन के साथ नोकझोंक होंगी.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- महरून

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दौड़-धूप अधिक होगी. बुरी सूचना मिल सकती है. विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. धनलाभ के अवसर होंगे. अकारण भय व्याप्त होगा. दादी-दादी आपके घर से दूर रहते है तो उनसे मिलने जाने का विचार मन में आ सकता है.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- स्लेटी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

चिंता तथा तनाव रहेंगे. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें. चोट व रोग से बचें. विवाद न करें. आवश्यकताएं बढ़ेंगी. घर के रीति-रिवाजों को लेकर व्यस्त रहेंगे तथा रिश्तेदारों के घर भी जाना हो सकता हैं. ऐसे में अपने व्यवहार में परिवर्तन लेकर आए तथा सभी के साथ मीठी वाणी बोले.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- आसमानी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बढ़ेगी. हानि-लाभ का वातावरण बनेगा. परिवार में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी अनबन होगी. लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगी. आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. शत्रु शांत होंगे. कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे. समय का दुरुपयोग ज्यादा होगा लेकिन आप ज्यादा कुछ कर नहीं पाएंगे.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- सफ़ेद

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कार्यप्रणाली में सुधार होगा. योजना फलीभूत होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. यात्रा के योग बनेंगे. लाभ होगा. जीवनसाथी के प्रति आकर्षण की भावना में वृद्धि होगी और वे भी आप पर सम्मोहित होंगे. दोनों मिलकर जीवन का आनंद उठाएं.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- स्लेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मेहनत‍ का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी. मातृपक्ष से परेशानी होगी. दुर्घटना की संभावना. कई नए विचारो का मन में समावेश होगा तथा आप उन पर आगे बढ़ने का भी सोचेंगे.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- केसरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ होगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. शुभ समाचार की आशा बंधेगी. बच्चों पर अत्यधिक प्रेम उमड़ेगा तथा उनके लिए कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा तथा आप भी अपने चारो ओर शांति का अनुभव करेंगे.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >