Aaj Ka Rashifal 09 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वाले आज रहे सतर्क, हानि और विवाद का योग

Aaj Ka Rashifal 09 December 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. यदि आप किसी कानूनी विवाद में चल रहे हैं, तो किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले सावधानी जरूर रखनी होगी. आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है.

शुभ अंक-5

शुभ रंग- मैरून

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यवसाय में आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. विद्यार्थियों को भी शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

शुभ अंक-6

शुभ रंग- सफ़ेद

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए धीमी गति से शुरू होगा. आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी. आप अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए धार्मिक स्थलों पर जा सकते है. आप अपने सेहत का ध्यान रखें और अत्यधिक तले-भूने भोजन न करें, आपकी सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ अंक-8

शुभ रंग- पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >