कन्या राशि वाले मानसिक तनाव से दूर रहें, जानें आज 8 मार्च 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 March 2025: आज तारीख है 8 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 8 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष

आज आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा. आप नए कामों की शुरुआत करेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी से बचें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

सुहाग से संतान सुख तक, ये व्रत महिलाओं के लिए हैं बेहद शुभ

वृषभ

आपके लिए आज स्थिरता लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे आप व्यस्त रहेंगे. वित्तीय लाभ के योग हैं, पर अनावश्यक खर्चों से बचें. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

महिला दिवस 2025 आज, जानें  विभिन्न राशियों की महिलाओं पर क्या होगा इसका असर

मिथुन

आज आपके लिए नई चुनौतियां और अवसर लेकर आएगा. नौकरी में बदलाव के योग हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन निवेश के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. सेहत सामान्य रहेगी.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

आज 8 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

कर्क

आज आपका ध्यान घर-परिवार पर रहेगा. रिश्तों में मिठास आएगी, और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन संयम से काम लें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह

आज आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. आपको कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी, और तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या

आज आपके लिए व्यस्त रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, और आपका प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से दूर रहें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला

तुला

आपके लिए आज संतुलन बनाए रखने का होगा. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करेंगे, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, और परिवार में शांति रहेगी.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक

मार्च में आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मैरून

धनु

आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक वाला रहेगा. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, और यात्रा के योग बन सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

मकर

आज आपको धैर्य से काम लेना होगा. कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा

कुंभ

आज आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपको नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. सेहत का ध्यान रखें, खासकर मानसिक तनाव से दूर रहें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बैंगनी

मीन

आपके लिए आज मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा तनाव न लें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >