Aaj Ka Rashifal,6 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 6 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 6 मार्च 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अपनों के साथ रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी. घर में मन कम लगेगा तथा बाहर समय व्यतीत होगा. दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है. सहकर्मियों को लेकर शंका रहेगी.नए मित्र बनेंगे. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे. समस्याएं कम होंगी. मान-सम्मान मिलेगा. मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे.

 लकी नंबर 1

 लकी कलर स्लेटी

6 March 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

परिवार को पर्याप्त समय दे पाने में अक्षम होंगे तथा इस कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. विवाहित लोगों का मन कही और लगेगा जिससे प्रेम संबंधों में नीरसता का भाव उत्पन्न हो सकता है.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.

लकी नंबर 6

 लकी कलर केसरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा तथा आराम भी करने को मिलेगा. दिन का ज्यादातर समय घरवालों के साथ व्यतीत होगा तथा कोई बात होगी जो मन ही मन खुश करेगी.वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. अकारण क्रोध व उत्तेजना रह सकते हैं. बेवजह किसी से विवाद हो सकता है. बुरी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.

लकी नंबर 4

 लकी कलर नीला

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक जीवन में वृद्धि के आसार है तथा मनचाहे परिणाम मिलेंगे. किसी अनजाने व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा तथा जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी. स्थिति मनोनुकूल रहेगी. कारोबार में लाभ वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.

 लकी नंबर 8

लकी कलर पीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मन रचनातमक कार्यों में लगेगा तथा कुछ ऐसा करेंगे जिससे सभी आपको लेकर प्रसन्न होंगे. किसी अपने से मिलना भी होगा तथा पुरानी बाते ताजा होंगी. घर में भी सबकुछ सुख-शांति से रहेगा.मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा. काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे. वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

लकी नंबर 1

लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी कार्यक्रम में जाने का प्लान बन सकता हैं तथा ज्यादातर समय उसी की तैयारियों में रहेगा. घर पर सभी आपको लेकर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे तथा आप भी पहले की अपेक्षा खुश नजर आएंगे.नई योजना बनेगी. कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी.

लकी नंबर 4
लकी कलर भूरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

 
काम की अधिकता ज्यादा रहेगी तथा आराम करने का अवसर कम ही मिलेगा. एक साथ कई काम आ सकते हैं जिससे उलझन की स्थिति भी बन सकती हैं. ऐसे में कार्यकुशलता का परिचय देना होगा.चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है. आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. झंझटों से दूर रहें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

लकी नंबर 2

लकी कलर ग्रे

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सरकारी नौकरी करते हैं तो कही से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा. कोई काम कुछ दिनों से अटका हुआ पड़ा था तो वह आज के दिन किसी के सहयोग से पूर्ण हो जाएगा.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

लकी नंबर 5

 लकी कलर मैरून

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जोखिम भरे किसी भी व्यवसाय या काम में निवेश करने से बचे अन्यथा बाद में जाकर यह नुकसानदायक सिद्ध होगा. मन में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी लेकिन वह कुछ समय के लिए ही होगी.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

लकी नंबर 3

 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता हैं तथा पूरा दिन उसी में व्यतीत होगा.विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. कारोबार से लाभ होगा. उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे.

 लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

महिला मित्र के साथ संबंधो में मजबूती आएगी. नौकरी से आराम मिलेगा तथा ज्यादा काम नही होगा. घर के कामों को लेकर व्यस्तता रहेगी. करीबी रिश्तेदारों का घर पर आना होगा.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. नौकरी में अमन-चैन रहेगा. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा.

लकी नंबर 7
लकी कलर हरा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेमी के साथ कुछ अनकहे पल साँझा होंगे तथा रोमांस में वृद्धि होगी. उनके साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी तथा एक-दूसरे को और अच्छे से जानने में मदद मिलेगी. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.फालतू खर्च होगा. लाभ के अवसर टलेंगे. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. चोट व रोग से बचें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

लकी नंबर 8
 लकी कलर श्वेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >