Aaj Ka Rashifal,4 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 4 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 4 मार्च 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिन की शुरुआत तो थोड़ी खराब रह सकती है लेकिन शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा. अपने साथी के साथ कही बाहर जाने का भी प्लान बनेगा.आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. वरिष्ठ जन सहायता करेंगे. अप्रत्याशित लाभ होगा. यात्रा होगी. व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है.

लकी नंबर –7
लकी कलर –गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज आपको अपने पार्टनर से कोई अच्छी सूचना मिलेगी. शायद आपकी उनसे भेंट भी हो सकती है जिससे मन आनंदित रहेगा.वरिष्ठ जन सहायता करेंगे. रुके कार्यों में गति आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रोजगार बढ़ेगा. सतर्कता से कार्य करें. संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है.

 लकी नंबर –4

लकी कलर-भूरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा. ऐसे में फिजूल के खर्चो से बचे और व्यर्थ के झगड़े में ना पड़े. बाहर के खाने से पेट की कोई समस्या हो सकती है, इसलिये तला फुला खाने से भी बचे.रुका हुआ धन मिल सकता है. निवेश शुभ रहेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा.

 लकी नंबर –5

लकी कलर-ग्रे

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर में कोई सरप्राइज मिल सकता है जिससे मन आनंदित रहेगा. पार्टनर के साथ आपके संबंध और मधुर बनेंगे तथा आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे.अप्रत्याशित खर्च होंगे. तनाव रहेगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम न लें. नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे.

 लकी नंबर –9

 लकी कलर –मैरून

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

घर में किसी के साथ कोई छोटी-मोटी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. ऐसे में कुछ भी कहने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर ले.तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. बाहरी सहायता से काम होंगे. ईश्वर में रुचि बढ़ेगी. कामकाज की अनुकूलता रहेगी. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा. आपसी संबंधों को महत्व दें. पूंजी संचय की बात बनेगी.

लकी नंबर –2

 लकी कलर –आसमानी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपके काम में हाथ भी बटाएंगे. घर में मेहमान आ सकते है लेकिन किसी बात को लेकर चिंता सताती रहेगी.संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी.

 लकी नंबर-7

लकी कलर –संतरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार के साथ कही बाहर जाकर खाने का प्रोग्राम बना सकते है. माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे क्योंकि उनकी तबियत अचानक से बिगड़ सकती है. व्यापार में उन्नति संभव है.चोट व रोग से बचें. जल्दबाजी से हानि होगी. दूसरों पर विश्वास हानि देगा. कार्य में बाधा होगी. पत्नी से आश्वासन मिलेगा. स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे. मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी.

लकी नंबर-8

लकी कलर-श्वेत

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार के साथ कही बाहर जाकर खाने का प्रोग्राम बना सकते है. माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे क्योंकि उनकी तबियत अचानक से बिगड़ सकती है. व्यापार में उन्नति संभव है.घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.
 लकी नंबर -2

 लकी कलर-आसमानी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
ऑफिस के लोगो से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है या आप ऑफिस की पॉलिटिक्स का भी शिकार हो सकते है. इसलिये आज के दिन संयम व धैर्य के साथ काम करेंगे तो बेहतर रहेगा.घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. कार्य पूर्ण होंगे. आय बढ़ेगी. मनोरंजक यात्रा होगी. प्रसन्नता रहेगी. सहयोगी मदद नहीं करेंगे. व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें.

लकी नंबर-1

लकी कलर –स्लेटी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी पुराने दोस्त से भेंट हो सकती है जिससे मन और ज्यादा खुश हो जाएगा. किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बन सकता है जहाँ आप पहले कभी नहीं गए हो.पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. प्रसन्नता रहेगी. धनार्जन होगा. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. लाभदायक समाचार मिलेंगे.

 लकी नंबर –6

 लकी कलर-केसरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुछ दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा और आज के दिन आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. किसी से गिफ्ट भी मिल सकता है.पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. अच्‍छी खबर मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न लें. लाभ होगा. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें. आर्थिक अनुकूलता रहेगी.

लकी नंबर –4

 लकी कलर-नीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बिज़नेस में अच्छी डील हो सकती है लेकिन प्रतिद्वंद्वियो से चुनौती भी मिलेगी. ऐसे में आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करे और मन को साफ रखे.शोक समाचार मिल सकता है. काम में मन नहीं लगेगा. विवाद से बचें. मेहनत अधिक होगी. आवास संबंधी समस्या हल होगी. आलस्य न करें. सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे.
लकी नंबर –1

लकी कलर –पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >