Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: आज आज ग्रहों की स्थिति बड़ी हलचल पैदा कर रही है, जहां चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में ‘ग्रहण योग’ जैसा प्रभाव बना रही है. वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु की त्रिग्रही युति बड़े उलटफेर के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
मेष आज का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खोलने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और केतु की उपस्थिति अचानक बुद्धि को तीव्र करेगी. करियर की बात करें तो लग्न में मौजूद शुक्र आपकी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. लव लाइफ की बात करें तो रोमांस के लिए समय अच्छा है, लेकिन ईगो से बचें. हेल्थ की बात करें तो पित्त संबंधी समस्या हो सकती है, खान-पान में ठंडा परहेज रखें.
वृषभ आज का राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और भारी बेचैनी का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और केतु का गोचर सुख-शांति में खलल डाल सकता है. करियर की बात करें तो दशम भाव में बैठे मंगल और राहु काम में बाधाएं उत्पन्न करेंगे, संभलकर रहें. लव लाइफ की बात करें तो घर की समस्याओं के कारण पार्टनर से कहासुनी हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो सीने में जकड़न या माता की सेहत को लेकर परेशानी बढ़ सकती है.
मिथुन आज का राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा और केतु आपको अदम्य साहस प्रदान करेंगे. करियर की बात करें तो भाग्य भाव में मौजूद मंगल और बुध आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करेंगे और विदेश से लाभ दिलाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो छोटे भाई-बहनों और पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. हेल्थ की बात करें तो आज आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.
कर्क आज का राशिफल
कर्क राशि: आज आर्थिक मोर्चे पर भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा-केतु की युति आपकी जमा पूंजी को अचानक खर्च करा सकती है. करियर की बात करें तो अष्टम भाव के राहु और मंगल के कारण कार्यक्षेत्र में किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो कड़वी वाणी आपके रिश्ते को तोड़ सकती है, मौन रहें. हेल्थ की बात करें तो आंखों और मुख के रोगों के प्रति सावधानी बरतें.
सिंह आज का राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा डरावना हो सकता है, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा और केतु का गोचर आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और भ्रम पैदा करेगा. करियर की बात करें तो सप्तम भाव में मौजूद राहु और मंगल व्यापारिक साझेदारी में दरार डाल सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर पर अविश्वास करना भारी पड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो सिरदर्द और मानसिक भ्रम से बचने के लिए प्राणायाम का सहारा लें.
कन्या आज का राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अचानक बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और केतु का होना अस्पताल के खर्चों या कानूनी उलझनों का संकेत है. करियर की बात करें तो छठे भाव में मौजूद बुध और राहु ऑफिस में गुप्त शत्रुओं को सक्रिय करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से दूरी या अलगाव की स्थिति बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो पैरों में चोट या अनिद्रा की समस्या आपको परेशान कर सकती है.
तुला आज का राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए किस्मत के सितारे बुलंद करने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में चंद्रमा और केतु अचानक धन वर्षा के योग बना रहे हैं. करियर की बात करें तो पंचम भाव में मौजूद मंगल और राहु शेयर बाजार या सट्टे से लाभ करा सकते हैं, लेकिन जोखिम कम लें. लव लाइफ की बात करें तो पुराने मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, आपकी सेहत सामान्य रहेगी.
वृश्चिक आज का राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा-केतु की युति आपके वर्कप्लेस पर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगी. करियर की बात करें तो चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य और शनि के कारण नौकरी में ट्रांसफर या बदलाव के योग हैं. लव लाइफ की बात करें तो कार्य की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. हेल्थ की बात करें तो रीढ़ की हड्डी या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है.
धनु आज का राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए किसी चमत्कारिक बदलाव का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा और केतु आपकी आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो तृतीय भाव में मौजूद मंगल और बुध आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और व्यापारिक यात्रा सफल होगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा से प्रेम बढ़ेगा. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, बस ज्यादा सोचने से बचें.
मकर आज का राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, संभलकर रहें. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा और केतु का गोचर किसी अनहोनी का भय दिखा रहा है. करियर की बात करें तो द्वितीय भाव में मौजूद राहु और मंगल धन के मामले में आपको बड़ा धोखा दिलवा सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो ससुराल पक्ष से विवाद संबंधों में कड़वाहट ला सकता है. हेल्थ की बात करें तो वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है.
कुंभ आज का राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ और अशुभ का मिला-जुला मिश्रण रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में ही मंगल, बुध और राहु का गोचर आपको बहुत अधिक जिद्दी बना सकता है. करियर की बात करें तो सप्तम भाव में चंद्रमा और केतु पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखने की सलाह दे रहे हैं. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस घर का माहौल खराब कर सकती है. हेल्थ की बात करें तो यूरिन इन्फेक्शन या किडनी से जुड़ी समस्या के प्रति सचेत रहें.
मीन आज का राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शत्रुओं पर विजय पाने का समय है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा और केतु आपको हर प्रतियोगिता में जीत दिलाएंगे. करियर की बात करें तो आपकी राशि में बैठे सूर्य और शनि काम में देरी तो कराएंगे, लेकिन अंत में सफलता आपकी होगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के सहयोग से आप कोई बड़ी मुसीबत टाल देंगे. हेल्थ की बात करें तो पेट के निचले हिस्से में दर्द या इन्फेक्शन की संभावना है, पानी खूब पिएं.
