Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal, 28 August Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज 28 अगस्त का दिन औसत रहेगा. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 28 August Ka Rashifal, Horoscope Today: आज 28 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से दैनिक राशिफल

मेष-कामकाज में अनपेक्षित परिस्थितियों के बावजूद कुछ तात्कालिक समस्याओं का समाधान हो सकेगा,आज आप बाहरी यात्रा न करें,कोई अप्रिय घटना घटित हो सकता है.

वृष-मन में विचित्र आशंकाएँ और दुर्भावनाएँ पैदा होगी,अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी,कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता का सामना करना पड़ेगा.घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा.

मिथुन-हर्ष-विषाद की समानता,स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें,सरकारी कार्य में नवीन अनुभवों की प्राप्ति,शत्रुओं पर विजय.स्वजन- मित्रों का सहयोग मिलेगा.भौतिक सम्पन्नता,रूके हुए काम पूरे होंगे.

कर्क-आर्थिक स्थिति सुदृढ़,निर्माण कार्य में प्रगति.रोजी-रोजगार के क्षेत्र में विपदायें व मानसिक तनाव कम होगा,परिश्रम-पराक्रम क्षमता की वृद्धि,स्वास्थ्य में सुधार होगा.स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.

सिंह-नये लोगों से सम्पर्क,महिला मित्र के माध्यम से लाभ,शुभ समाचार मिलेगा. मेहमानों का आवागमन होगा.शारीरिक रोग और मानसिक शोक का शमन होगा,स्वजनों से स्नेह-प्रेम बढ़ेगा,

कन्या-सामयिक-सामाजिक विकास,शत्रुओं पर विजय मिलेगा.वांछित प्रयासों में क्रमशः सफलता मिलेगी,कर्मक्षेत्र में शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी.राजकीय पक्ष से सहयोग-समर्थन,धनागम के अवसर बढ़ेंगे.

तुला-सरकारी सेवा से जुड़े हैं तो आपको अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा,कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी,शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,विद्यारथियों के लिए समय अच्छा है,परिवार में मांगलिक कार्य होगा.

वृश्चिक-कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा,हर काम में अड़चन आयेगी परन्तु कुछ आवश्यक काम बनेगा,आर्थिक लाभ,सहयोगियों का सहयोग मिलेगा.बुद्धि कौशल से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

धनु-सरकारी उच्चाधिकारियों पर निजी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी,नवीन व्यापारिक योजना सफल,आर्थिक लाभ होगा.मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार में मांगलिक कार्य होगा.

मकर-रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी,निराशा दूर होगी,विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास,गृह-भूमि-वाहन का सुख मिलेगा.आपमें साहस-पराक्रम-पुरूषार्थ की वृद्धि होगी.

कुंभ-धन एवं सुख की प्राप्ति होगी,थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे,सामयिक कार्यो में सफलता, नौकरी में उल्लास,संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.

मीन– भूले बिसरे प्रसंग पुनर्जीवित होंगे,परिश्रम से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा,शत्रुओं का शमन,आर्थिक समस्याओं का समाधान.विशिष्ट व्यक्तियों से भेंट-मुलाकात विशेष लाभप्रद हो सकती है,स्वास्थ्य में सुधार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >