आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2022: मेष, तुला, धनु समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की अपने पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं लेकिन ऐसे समय में उनकी बात को ध्यान से सुने क्योंकि भविष्य के लिए यह आपके लिए सहायक होगा.

वृष
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत नही दे रहा हैं व धन संबंधी घाटा होने की संभावना हैं. इस दौरान आपके शत्रु आपकी हानि कर सकते हैं जिससे व्यापार में घाटा संभव हैं.व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. घर में तनाव रहेगा. पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

मिथुन
प्राइवेट लोगों को दिन की शुरुआत में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा होगा जिससे वे तनाव में रहेंगे. धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी.धनहानि हो सकती है. विवाद से बचें. झंझटों से दूर रहें. आय में निश्चितता रहेगी. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.

कर्क
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज के दिन कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलेगी जो भविष्य में उनके काम आएगी. ऐसे में किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दे.बाहर जाने का मन बनेगा. प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी. जल्दबाजी न करें. नई योजना बनेगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है.

सिंह
आज का दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ यादगार अनुभव लेकर आएगा. आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत बनेगा. आपको अपने साथी के प्रति कुछ अपेक्षा रहेगी तथा वे इसमें भलीभांति सफल होंगे.प्रमाद न करें. उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

कन्या
छात्रों को आज के दिन और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम उनके अनुसार नही आएंगे व निराशा हाथ लगेगी. आपको पढ़ाई के लिए माता-पिता से डांट भी पड़ सकती है तथा वे आपकी मेहनत से संतुष्ट नही होंगे.घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा. रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें. यात्रा लाभदायक रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा.

तुला
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन आपके रिश्ते में किसी तीसरे के द्वारा दरार उत्पन्न करने की कोशिश की जाएगी. ऐसे में किसी की बातो में जल्दी आने से बचे तथा अपने रिश्ते को जगजाहिर भी ना करे. निवेश शुभ रहेगा. मेहनत का फल प्राप्त होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

वृश्चिक
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज के दिन कोई आशंका घेरे रहेगी व उनका मन काम में नही लगेगा. आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा जिसका परिणाम आपके काम पर पड़ेगा. अच्छे समाचार मिलेंगे. अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा. जल्दबाजी न करें.

धनु
आज के दिन आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है. शनि आपके स्वास्थ्य के ऊपर भारी है. यदि आप सीढ़ियाँ इत्यादि चढ़ते हैं तो सावधानी बरते व भारी सामान उठाते समय भी ध्यान रखे.मेहनत अधिक होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. शोक समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मकर

यदि आपका विवाह हुए कुछ ही समय हुआ है तो आपको अपने जीवनसाथी से शुभ संकेत मिलेगा. आप दोनों भविष्य की रणनीती को लेकर भी गहन चर्चा करेंगे तथा दोनों के बीच आपसी संबंध पहले की अपेक्षा मजबूत बनेंगे.मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. घर-परिवार की चिंता रहेगी.

कुंभ
भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी तो परिवार में किसी सदस्य के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता हैं. झगड़ा किसी अपने के साथ ही होगा और बात बड़ी होते देर नही लगेगी.स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. कोई बड़ा सौदा हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी.

मीन

सिंगल लोगो को किसी का साथ मिलने की प्रबल संभावना है. स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे.आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >