Aaj Ka Rashifal,26 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता हैं लेकिन आपके घरवालों को वह पसंद नही आएगा. ऐसे में उनकी बात को ध्यान से सुने व उसे अपने जीवन में अपनाएं.अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे. व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा. नई योजना में लाभ की संभावना है.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको अपने परिवारवालों पर व्यर्थ में संशय हो सकता हैं जिससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं. ऐसे में किसी सदस्य के प्रति कोई गलतफहमी को न पाले व सभी के साथ खुलकर बात करे.शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. मान बढ़ेगा. स्वजनों से मेल-मिलाप होगा. नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप लंबे समय से तनाव में चल रहे हैं तो उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा. बच्चों के प्रति आपके स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी व उनके भविष्य के लिए आप कोई ठोस निर्णय भी ले सकते है. माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा.गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. पुराना रोग उभर सकता है.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं. परिणामस्वरुप आपको चिंता व तनाव होने की आशंका हैं जिससे मन अस्थिर रहेगा.घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. धनलाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं. वाणी पर संयम आवश्यक है. जीवनसाथी से मदद मिलेगी. सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते हैं व उनका अपने सहकर्मियों के साथ अनबन होने की भी संभावना हैं. परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा. योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है. आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी. धनार्जन होगा. संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का तो भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उनसे ज्यादा आशा नही रखेंगे. जिनका विवाह नही हुआ हैं उनका मन उदास ही रहने की संभावना हैं जिससे उनका मन किसी में भी नही लगेगा.नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शारीरिक रूप से आज के दिन कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं. किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी जिस कारण मन अशांत रह सकता हैं.व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पारिवारिक उन्नति होगी. सुखद यात्रा के योग बनेंगे. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप व्यापारी हैं तो पैसो के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते क्योंकि आपके किसी ग्राहक के द्वारा आपको बड़ा चूना लगाने का प्रयास किया जायेगा. ऐसे में इसको लेकर सावधानी बरते.लाभ के अवसर मिलेंगे. प्रसन्नता रहेगी. कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे. पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा. पूजा-पाठ में मन लगेगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका अपने परिवारवालों के प्रति व्यवहार कटु रहने की संभावना हैं. अपने उग्र स्वभाव के कारण रिश्तों में दरार आ सकती हैं जिससे आपसी भाईचारे में कमी आएगी.भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. बेरोजगारी दूर होगी. लाभ होगा. मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी. कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके मन में एक निराशा का भाव रहेगा जिस कारण आपका अपने साथी से लगाव कम हो सकता हैं. आपके नीरस स्वभाव के कारण आपका जीवनसाथी भी आपसे निराश रहेगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे. आलस्य का परित्याग करें. आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विवाहित लोगों की रुचि प्रेम के विषय में कम रह सकती हैं व उनका अपने साथी के प्रति लगाव कम होगा. इस दौरान उनमें एक निराशा का भाव रहेगा जो उनके पार्टनर को भी विचलित करेगा.व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कानूनी मामले सुधरेंगे. धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए कुछ नया करने का विचार आएगा किंतु वे एक उलझन में फंसे रहेंगे जिससे उनका मन अशांत रह सकता हैं.व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी. राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >