Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 26 जनवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल

जानें 26 जनवरी 2024 का राशिफल

मेष-सही काम का भी विरोध होगा. कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी. कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी.यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है और किसी को इस बारे में पता नहीं है तो आज किसी को इसके बारे में पता चलने की संभावना है. उनके द्वारा आपके प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न करने की कोशिश भी की जाएगी.

लकी नंबर 6

लकी कलर केसरी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह,कन्या,तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 26 जनवरी 2024 का राशिफल

वृष– धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.यदि आपकी उम्र चालीस वर्ष से कम हैं तो आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य तो उत्तम रहेगा लेकिन मानसिक तनाव होने की आशंका हैं. कोई चिंता आपको घेरे रह सकती हैं, ऐसे में योग अवश्य करे.

लकी नंबर 4

लकी कलर नीला

मिथुन:- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से क्लेश होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को आज के दिन थोड़ा आराम मिलेगा तथा वे अपना ज्यादातर समय रचनात्मक कार्यों में दे पाएंगे. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगो को अपने मित्र पक्ष की ओर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

लकी नंबर 9

लकी कलर पीला

कर्क:- प्रतिद्वंद्विता कम होगी. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. बात बिगड़ सकती है. शत्रुभय रहेगा. यदि आप पहले से किसी के साथ रिलेशन में है तो आपका अपने साथी के प्रति विश्वास कम होने की आशंका हैं जिससे आपसी मतभेद और बढ़ जाएंगे.

लकी नंबर 5

लकी कलर गुलाबी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 26 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >