21 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के लिए नौकरी के शुभ संकेत, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज तारीख है 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शुक्रवार 21 मार्च 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- नौकरी में उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी.

यहां देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृष- बुद्धिमत्ता और चतुराई के साथ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

आज 21 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

मिथुन- धन, वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई योजनाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी.

कर्क- कार्यक्षेत्र में सफल कार्य करने का अवसर मिलेगा. सुख-साधनों में वृद्धि होगी और व्यापारिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी.

सिंह- संकल्पित कार्य पूर्ण होगा. घरेलू सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी. व्यापार में लाभ होगा और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या- धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. शुभ समाचार प्राप्त होगा और विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा.

तुला- विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. मेहनत और प्रयास से नौकरी, व्यापार और सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

वृश्चिक- आर्थिक लाभ की संभावना है. संयम, धैर्य और कूटनीतिक उपायों से राहत प्राप्त होगी और आवास संबंधी समस्याएं हल होंगी.

धनु- ज्ञान और बुद्धि की वृद्धि होगी. रोजगार के क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तित्व का विकास होगा, जिससे सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे.

मकर- संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा, परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

कुंभ- नई नौकरी मिलने के अवसर बनेंगे, परिवार के साथ मनोरंजन और भ्रमण के साधन उपलब्ध होंगे और नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा.

मीन- रोजगार के क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों पर विजय प्राप्त होगी, विवाहित जीवन में समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और घर भूमि तथा वाहन से सुख प्राप्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >