Aaj Ka Rashifal, 20 सितंबर 2022: मेष, तुला , कुंभ समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

आज का राशिफल, 20 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

आज तारीख है 20 सितंबर 2022 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा.किसी कारणवश मन में बेचैनी का भाव आ सकता है. मन खिन्न रह सकता है, ऐसे में किसी को कटु वचन कहने से बचे तथा मीठी वाणी बोले. पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर बहस होगी

लकी नंबर 7

लकी कलर हरा

Also Read: आज का मेष राशिफल 20 सितंबर 2022, व्यवहारिक सोच में वृद्धि होगी, शुद्ध भोजन ग्रहण करें
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यवसाय ठीक चलेगा.मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा.सरकारी काम में बाधा उत्पन्न होगी तथा जल्दी से काम नहीं बन पाएगा. घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहेगी जिससे मन में उदासीनता का भाव आ सकता है.

लकी नंबर 8

लकी कलर श्वेत

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 20 सितंबर 2022, इस मुद्दे पर संबंधियों से बात विमर्श जरूर कर लें
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं.जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें.घर से जुड़े किसी काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती हैं. कोई भी निर्णय लेते समय दिल से नही दिमाग का इस्तेमाल करे. माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे.

लकी नंबर 1

लकी कलर स्लेटी

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 20 सितंबर 2022, किसी सच्चे मित्र से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाजी न करें.घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है.आज आपकी बात से किसी अपने को पीड़ा पहुँच सकती हैं.ऐसे में कटु वचन कहने से बचे और न ही किसी तरह के वाद-विवाद में शामिल हो. घर की बात को बाहर कहने से बचे

लकी नंबर 6

लकी कलर केसरी

Also Read: आज का कर्क राशिफल 20 सितंबर 2022, व्यापारिक गतिविधियां तेज होगी, अपने पिता का ध्यान रखें
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मित्रों का सहयोग कर पाएंगे.कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा.अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. ऑफिस में किसी सहकर्मी के ऊपर दिल आ सकता हैं तथा आप उनके व्यवहार से प्रभावित भी होंगे. ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करे अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी.

लकी नंबर 4

लकी कलर नीला

Also Read: आज का सिंह राशिफल 20 सितंबर 2022, आपके लक्ष्य की प्राप्ति होती, मन शान्त रहेगा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा. आय में वृद्धि होगी. चोट व रोग से बाधा संभव है.परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा तथा सभी के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी.

लकी नंबर 8

लकी कलर पीला

Also Read: आज का कन्या राशिफल 20 सितंबर 2022, सड़कों पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. वस्तुएं संभालकर रखें. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में ही व्यतीत होगा.यदि नौकरी में किसी बाधा का सामना कर रहे थे तो वह आज के दिन दूर हो जाएगी.सीनियर्स का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.

लकी अंक 1

लकी कलर गुलाबी

Also Read: आज का तुला राशिफल 20 सितंबर 2022, तन, मन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में सुकून रहेगा. निवेश लाभप्रद रहेगा. कार्य बनेंगे. घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें.कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात का मान रखेंगे.व्यापार में भी उन्नति देखने को मिलेगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे.

लकी कलर भूरा

लकी अंक 4

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 20 सितंबर 2022, आपकी स्वभाव में परिवर्तन होगी, हर तरफ से खुशी की खबर मिलेगी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी.पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखें अन्यथा कोई आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकता हैं.पिता आपके काम से प्रभावित होंगे.

लकी नंबर 2

लकी कलर ग्रे

Also Read: आज का धनु राशिफल 20 सितंबर 2022, बिगड़े हुए कार्य की सफलता पूर्वक उससे निपटारा मिलेंगी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आय में निश्चितता रहेगी.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे.व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं.किसी के साथ बहुत समय से प्रेम संबंध में हैं तो वह बात परिवार में किसी सदस्य को पता चल सकती हैं. हालांकि आगे के लिए यह आपके लिए लाभदायक ही सिद्ध होगी.

लकी नंबर 5

लकी कलर मैरून

Also Read: आज का मकर राशिफल 20 सितंबर 2022, अपनों से मनमुटाव हो सकता है, धन की प्राप्ति होगी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. अज्ञात भय व चिंता रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा. कुछ ऐसे पल साँझा होंगे जो मन ही मन बहुत खुशी देंगे.संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा.

लकी नंबर 3

लकी कलर आसमानी

Also Read: आज का कुम्भ राशिफल 20 सितंबर 2022, किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी, मन संतुष्ट रहेगा
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी नई योजना बनेगी.करियर को लेकर आशंका है तो आज के दिन मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. किसी अपने के द्वारा आपका उचित मार्गदर्शन किया जाएगा जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा.

लकी नंबर 9

लकी कलर संतरी

Also Read: आज का मीन राशिफल 20 सितंबर 2022, तेजी के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, नए जगहों पर जाएंगे

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >