Aaj Ka Rashifal,20 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 20 मार्च 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कोई बात मन ही मन उत्साहित तो करेगी लेकिन किसी से कह नहीं पाएंगे. दोस्तों के साथ शाम में घूमने जा सकते है और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा.मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. प्रसन्नता रहेगी.

लकी नंबर -3
लकी कलर -गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
छात्रों को आज कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा जो आगे चलकर उनके काम आएगा. भाई या बहन की ओर से सरप्राइज भी मिल सकता है.वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.

लकी नंबर -1

लकी कलर -भूरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि कई बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार में मंगल कार्य भी हो सकते है.कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. बिगड़े काम बन सकते हैं. समाजसेवा करने का मन बनेगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.

लकी नंबर –8
लकी कलर -ग्रे

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पेशेवर जीवन में आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा जो आपके बहुत काम आएगा. घर के किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है.व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

लकी नंबर –6
लकी कलर -मैरून

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दोस्तों की ओर से कोई शुभ संकेत मिलेगा जैसे कि किसी की नौकरी लगना या शादी का तय हो जाना इत्यादि. मन अपेक्षाकृत आनंदित रहेगा.समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी.

लकी नंबर-7
लकी कलर -आसमानी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शाम के समय बाहर निकलने से बचे और जितना हो सके घर में रहे. आज का दिन आपके लिए शुभ नही है. घर में भी किसी सदस्य की तबियत थोड़ी खराब रह सकती है.शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार अच्‍छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.

लकी नंबर -4

लकी कलर -संतरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दाम्पत्य जीवन के अनुसार आज का दिन आपको कुछ नया अनुभव देकर जाएगा. किसी दोस्त की शादी का आमंत्रण भी आ सकता है.किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी.

लकी नंबर -2

लकी कलर -हरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वभाव में उग्रता हावी रहेगी जिस कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है. किसी को आपकी कही कोई बात बुरी भी लग सकती है इसलिये बोलते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. थकान व कमजोरी रह सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.

लकी नंबर -6

लकी कलर -श्वेत

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिलेझुले परिणाम लेकर आया है. कुछ चीजों को लेकर सकारात्मक बदलाव आएगा तो कुछ मामलो में हानि भी उठानी पड़ेगी.भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. लाभ होगा. स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें. स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा. दु:खद समाचार मिल सकता है.
लकी नंबर -9

लकी कलर -स्लेटी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी चीज़ को लेकर खर्चा होगा. किसी बाहरी व्यक्ति का घर के मामलो में दखल हो सकता है जो आपको पसंद नही आएगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. थकान व कमजोरी रह सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.

लकी नंबर -7

लकी कलर -केसरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रेम संबंधो को लेकर सावधान रहे क्योंकि कही से कोई बात निकल सकती है जो आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचाएगी. मित्रों के साथ सबकुछ साँझा करने से बचे.घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे

लकी नंबर -5

लकी कलर -नीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जॉब में आपको लेकर नकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस भी आपसे नाराज़ रहेंगे. कुछ चीजों में ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता है.प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.

लकी नंबर-9

लकी कलर –पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >