Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: धनु राशि के जातकों को  को चोट लगने की संभावना है , जानें आज 18 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: आज 18 अक्तूबर शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा, यहां से जानें ज्योतिष डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: आज 18 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिष डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष–भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन पारिवारिक विवाद की संभावना भी बनी हुई है. स्वास्थ्य में थोड़ी सुधार देखने को मिल रहा है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. सूर्य देव को जल अर्पित करते रहें.

वृष-आपका पराक्रम फलित होगा. रोजगार में प्रगति होगी. व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य सामान्य है, जबकि प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. भगवान भोलेनाथ की पूजा करते रहें.

Kartik Month 2024: कार्तिक महीने की हुई शुरूआत, जानें क्या है इस माह दीपदान का महत्व

मिथुन-परिवार में वृद्धि होगी. धन की आमद में बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है. व्यापार सुचारू रूप से चलता रहेगा. सफेद वस्तु अपने पास रखें.

कर्क-आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. सितारों की तरह चमकेंगे. स्वास्थ्य बहुत अच्छा है. प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही दिशा में हैं.

सिंह-  आपका मन अशांत रहेगा. खर्चों की अधिकता आपको चिंतित करेगी. अज्ञात भय आपको परेशान करेगा. स्वास्थ्य सामान्य है, जबकि प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय शुभ रहेगा. सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें.

कन्या-आपको उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा. न्यायालय में सफलता मिल सकती है. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है. लाल वस्त्र का दान करें.

तुला-आपका शारीरिक तापमान बढ़ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य है. प्रेम और संतान की स्थिति भी सामान्य है. व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी. सूर्यदेव को जल अर्पित करें और ताम्रपात्र का दान करें.

वृश्चिक-आपको न्यायालय में सफलता मिलेगी. उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन चोट से बचने का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है, जबकि व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. लाल वस्तु अपने पास रखें.

धनु-आपको चोट लगने की संभावना है. किसी समस्या में फंस सकते हैं. परिस्थितियाँ आपके लिए अनुकूल नहीं हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है. व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय शुभ है. भगवान भोलेनाथ की पूजा करते रहें.

मकर- आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. रोजगार में प्रगति की संभावना है. प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है. यह समय आपके लिए शुभ है. सफेद वस्तु अपने पास रखें.

कुंभ-आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे, लेकिन वे स्वयं ही हार मानेंगे. आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अंततः आपको सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है, जबकि प्रेम और संतान की स्थिति भी सामान्य है. व्यापार की स्थिति अच्छी है. हरी वस्तु अपने पास रखें.

मीन-वनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. प्रेम में वृद्धि होगी, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >