Aaj Ka Rashifal, 17 सितंबर 2022: मेष, मिथुन, सिंह समेत इन राशियों लिए दिन रहेगा शुभ

आज का राशिफल, 17 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष: दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का सोच-समझ कर चुनाव करें क्योंकि किसी बात पर विवाद हो सकता हैं. आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

वृष: करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं लेकिन कहीं ना कहीं मन में इसे लेकर संशय बना रहेगा. हालांकि आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

मिथुन: दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा. किसी बात को लेकर दृढ़-निश्चय भी कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.लेनदारी वसूल होगी.

कर्क: रिश्ते की तलाश में हैं तो आज आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है जिससे आपका और आपके घरवालों का मन आनंदित रहेगा. पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा.

सिंह: आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा. लेन-देन में सावधानी रखें. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा.

कन्या: पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से भी बचें. कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी.

तुला: घरवालों या दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी. भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है.

वृश्चिक: जो भी मन में है उसे साफ-साफ शब्दों में कह डालें. यात्रा सफल रहेगी. विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी.

धनु: वाणी पर संतुलन बनाए रखें. घर के किसी सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती है. बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.

मकर: प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. झंझटों में न पड़ें. आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना है.

कुंभ: आपके पास कई अच्छे अवसर आएंगे जिनका लाभ आप उठा सकते हैं. रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी.

मीन: खर्चा ज्यादा हो सकता है लेकिन उसकी ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि कुछ ही दिनों में इसका उचित लाभ भी आपको मिल जाएगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >